फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chief Minister Yogi Adityanath visit to Najibabad

UP: सीएम योगी बोले- यूपी में भूख-बीमारी से नहीं होगी मौत, डबल इंजन सरकार की है गारंटी, पढ़ें पूरा भाषण

Sat, 23 Dec 2023 04:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 23 Dec 2023 04:20 PM IST
सार

Chief Minister Yogi Adityanath in Bijnor : सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी में भूख और बीमारी से कोई मौत नहीं होगी, इसकी गारंटी डबल इंजन सरकार देने आई है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड से गरीबों का इलाज मुफ्त हो रहा है।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath visit to Najibabad
बिजनौर में मंच से बोलते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के बिलारी में किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के बाद बिजनौर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को चेक, घरौनी और लेपटॉप दिए।

विज्ञापन


सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि अब लोग कहने लगे हैं 'कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा'। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे से मेरठ से वाया बिजनौर और हरिद्वार को जोड़ेंगे। 

विज्ञापन

भूख और बीमारी से नहीं होगी किसी की मौत, डबल इंजन सरकार की है गारंटी


सीएम योगी ने कहा कि भूख और बीमारी से कोई मौत नहीं होगी, इसकी गारंटी डबल इंजन सरकार देने आई है। आयुष्मान कार्ड से गरीबों का इलाज मुफ्त हो रहा है। एक साल में पांच लाख तक के इलाज की गारंटी है। गरीबों को मुफ्त राशन देने का काम उनकी सरकार ने किया है। पहले की सरकारें गरीबों को भख, बीमारी और मकान के अभाव में मार देती थी। उन्होंने कहा कि अब कांवड़ यात्रा भी निकल रही और राम मंदिर का भी निर्माण हो रहा है।

सीएम योगी बोले- नजीबाबाद और बिजनौर से बचपन से ही लगाव रहा 


सीएम योगी ने कहा कि बचपन से ही नजीबाबाद और बिजनौर से लगाव रहा है। सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ से बिजनौर जितनी दूर लगता है। मैं बिजनौर आने में उतना ही नजदीक महसूस करता हूं। उन्होंने कहा कि बचपन में अनेक बार नजीबाबाद आया और यहीं से होकर गुजरा करता था। सीएम योगी ने नजीबाबाद की सहकारी चीनी मिल से किसानों में आए खुशहाली का जिक्र किया लेकिन, गन्ना मूल्य को लेकर कोई घोषणा नहीं की। कहा कि हमारी संवेदनाएं माफिया और अपराधियों के लिए नहीं है।

सीएम योगी ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद से उद्यमियों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली है। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ गरीब लोगों को राशन वितरण का लाभ दिया जा रहा है। 

विज्ञापन

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने मंच से सुनाई योजना के लाभ मिलने की कहानी


लाभार्थी मनीष ने मंच पर आकर कहा कि आयुष्मान कार्ड की वजह से उसकी पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन निजी अस्पताल में हुआ है। वहीं, सामने बैठे सीएम योगी ने पूछा कि इलाज में कितना खर्च हुआ तो लाभार्थी ने जवाब में बताया कि कोई पैसा खर्च नहीं हुआ है। इस दौरान किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अनेक योजनाओं के लाभार्थियों ने एक-एक लाभ मिलने की कहानी अपनी जुबानी सुनाई। इस बीच एक-एक कर लाभार्थी मंच पर पहुंच रहे थे और सीएम योगी व उनके विधायक मंच के सामने नीचे मूढो पर बैठे हुए थे। सीएम योगी और उनके नेता दर्शक की तरह लाभार्थियों की कहानी सुन रहे थे।

सीएम योगी और नेताओं ने ली शपथ


इस दौरान सीएम योगी और भाजपा नेताओं समेत पंडाल में मौजूद भीड़ ने हाथ उठाकर भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के सपने को साकार करने की शपथ ली। गुलामी की मानसिकता को भी उखाड़ फेंकने की शपथ ली गई। सीएम योगी ने अपने 19 मिनट के भाषण के शुरुआत और अंत में चौधरी चरण सिंह को नमन किया। इससे पहले सीएम योगी ने सबसे पहले विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।


सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और इसके बाद संकल्प यात्रा का उद्घाटन किया। यह यात्रा जिले में गांव-गांव में जाएगी। वहीं, सीएम के पहुंचने से पहले भूपेंद्र सिंह चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, पूर्व सांसद यशवंत सिंह, विधायक सूची चौधरी, कुंवर शुशांत सिंह, अशोक कुमार राणा, ओम कुमार, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन दिनेश सिंह, अशोक कटारिया, सत्यपाल सैनी, एमएलसी रामगोपाल, ब्लॉक प्रमुख तपराज सभा स्थल पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर

शुक्रवार को डीआईजी और मंडलायुक्त ने सीएम योगी के नजीबाबाद दौरे की तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने सभास्थल का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें: UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा

12 से चार बजे तक बंद रहा बुंदकी मार्ग
एसडीएम संजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग का रूट दिन में 12 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed