फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chief Minister Yogi Adityanath will come to Bijnor today

Bijnor News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर में आएंगे

Fri, 17 Jul 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath will come to Bijnor today
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वर्धमान कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन, पुलिस की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बिजनौर विधानसभा की 61 एवं चांदपुर विधानसभा की 14 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। बिजनौर विधानसभा में पानीपत खटीमा मार्ग के दो लेन चौड़ीकरण, अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत मंडावर नगर पंचायत के पुनर्गठन पेयजल योजना, महात्मा विदुर मार्ग के चौड़ीकरण, राजकीय नर्सिंग कॉलेज एवं छात्रावास, तटबंध पर कटाव निरोधक कार्य, बिजनौर-मवाना-मेरठ मार्ग का चौड़ीकरण, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 25 नग क्लासरूम के निर्माण कार्य, बिजनौर नगरपालिका के मोहल्ला जाटान में कल्याण मंडप का निर्माण, छोईया नदी पर पुल निर्माण सहित अन्य परियोजाओं का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजनौर छजलैट मार्ग का सुंदीकरण, विदुर कुटी स्थल पर पर्यटन विकास कार्य, मालन नदी पर रपटे के स्थान पर पुल निर्माण, पानीपत-खटीमा मार्ग पर 7.35 किलोमीटर तक चौड़ीकरण का शिलान्यास होगा। वहीं, चांदपुर विधानसभा में बालावाली-किरतपुर-नहटौर-चांदपुर-फीना मार्ग का चौड़ीकरण, राजकीय महिला आईटीआई जहांगीरपुर मझरा, दतियाना से सयाली मार्ग का चौड़ीकरण, खानपुर से मीरापुर खाद मार्ग का चौड़ीकरण, महबुल्लापुर ढाकी में पेयजल योजना सहित अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही चांदपुर विधानसभा में चांदपुर बास्टा मानपुर अहरौला मार्ग का चौड़ीकरण, नगरपालिका चांदपुर में इंटरसेप्शन एवं डायवर्जन व एसटीपी निर्माण कार्य का शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का मुख्यमंत्री आज करेंगे लोकार्पण
बिजनौर में 281.62 करोड़ की लागत से बने महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का मुख्यमंत्री आज लोकार्पण करेंगे। यहां एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं भी बढ़ी हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज एवं 100 बैडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक तक चार लेन पहुंच मार्ग एवं नाले के निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed