फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chief Minister, when will the hospital of hundred beds, trauma center start

मुख्यमंत्री जी, सौ बेड का अस्पताल, ट्रामा सेंटर कब होगा शुरू

Fri, 02 Sep 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister, when will the hospital of hundred beds, trauma center start
धामपुर में चालू होने का इंतजार करता गांव चकशजानी में बना100 बैड का अस्पताल । - फोटो : DHAMPUR
मुख्यमंत्री जी, सौ बेड का अस्पताल, ट्रामा सेंटर कब होगा शुरू
विज्ञापन

धामपुर। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से धामपुर में पिछले कई सालों से तैयार सौ बेड के अस्पताल, ट्रामा सेंटर और मुकुरपुरी के पॉलिटेक्निक कॉलेज को चालू कराने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उनकी ओर से कई बार जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों, सांसदों से मांग की गई, लेकिन स्थिति जस की तस है।
गांव दीत्तनपुर, पुराना धामपुर, चकशहजानी, बगदाद अंसार, मिलक तखावली, पुराना धामपुर, जैतरा के आदेश कुमार, नरपत सिंह, गौरव कुमार, करने सिंह, दिनेश कुमार, सुशील कुमार आदि का कहना है कि सपा सरकार में गांव चकशहजानी में सौ बेड का अस्पताल, सीएचसी में ट्रामा सेंटर, मुकुरपुरी में पॉलिटेक्निक कॉलेज और कई राजकीय इंटर कॉलेजों के भवनों का निर्माण कराया था। कोरोनाकाल में लोगों ने सरकार से अस्पताल व ट्रामा सेंटर को चालू कराने की मांग की थी। शासन के आदेश पर एक कंपनी की ओर से सौ बेड के अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया, जिसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस ऑक्सीजन प्लांट के लगने का उपयोग तभी संभव है, जब अस्पताल का संचालन शुरू हो।
विज्ञापन

एक दशक से नहीं हुआ आवासों का आवंटन
एक दशक पहले बसपा सरकार में धामपुर में मान्यवर कांशीराम आवास विकास कॉलोनी का निर्माण हुआ था। इसमें 250 आवास बने हैं, लेकिन इन आवासों का आज तक जरूरतमंदों को आवंटन नहीं हो सका है। उपेक्षा के कारण यह आवास खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पुरानी तहसील की खाली जमीन में सरकार की ओर से बालिका राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण हुआ था, जिसे शुरू नहीं कराया गया है। फिलहाल इस कॉलेज में एसपी पूर्वी का कार्यालय संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed