फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chief Minister sought report on the footover bridge of Najibabad

फुटओवर ब्रिज पर मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट मांगी

Wed, 21 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister sought report on the footover bridge of Najibabad
नजीबाबाद मालगोदाम क्षेत्र में फ्लाइओवर बनाने की मांग। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। प्रधानमंत्री कार्यालय में रेलवे स्टेशन के मालगोदाम क्षेत्र में फुटओवर ब्रिज बनाने की आवाज उठने के बाद मुख्यमंत्री ने बिजनौर प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। नगर की आबादी के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर फुटओवर ब्रिज न होने से दो दशक के बीच अनेक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। रेलवे और प्रदेश सरकार एक-दूसरे पर फुटओवर ब्रिज निर्माण की बात कहकर पल्ला झाड़ती रहती हैं।
विज्ञापन

एक दशक से अधिक समय से दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर फुटओवर ब्रिज बनवाने की मांग उठाई जा रही है। आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री कार्यालय के माध्यम से यह मुद्दा उठाया है। प्रधानमंत्री कार्यालय में कई बार आवाज उठने पर रेलवे ने कई बार सर्वे कराया। प्रस्तावित बजट भी तैयार कराया लेकिन रेलवे यह कहकर पल्ला झाड़ लेता है कि जनता को रेलवे क्रॉसिंग सुरक्षित पार कराने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। वही फुटओवर ब्रिज निर्माण कराएगी। रेलवे द्वारा फुटओवर ब्रिज निर्माण में करीब सवा करोड़ रुपए की लागत आंकी गई थी। क्षेत्र में अंडरपास बनाने पर भी रेलवे ने विचार किया लेकिन अंडरपास के लिए जगह पर्याप्त नहीं पाई गई।
विज्ञापन

मनोज शर्मा द्वारा पुन: प्रधानमंत्री कार्यालय में मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर फुटओवर ब्रिज निर्माण का मुद्दा उठाया जिस पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रदेश सरकार को संबंधित मामले में कार्रवाई को कहा है। मनोज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी बिजनौर से फुटओवर ब्रिज निर्माण के संबंध में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed