फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chief Minister made a sick state developing

मुख्यमंत्री ने बीमारु प्रदेश को बनाया विकासशील : सुरेश राणा

Sat, 15 Feb 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister made a sick state developing
जीबाबाद में मीडिया से बात करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : NAZIBABAD
मुख्यमंत्री ने बीमारु प्रदेश को बनाया विकासशील : सुरेश राणा
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को बीमारु राज्य से विकासशील प्रदेश की राह पर अग्रसर कर देश की रैंकिंग में स्थान दिलाया है। प्रदेश की 18 बंद चीनी मिलों को फिर से चालू कराकर रोजगार के साधन उपलब्ध कराया। राणा वालिया रेजीडेंसी में विधायक ओम कुमार की उपस्थिति में पत्रकारों से कहीं।

उन्होंने कहा कि पांच लाख करोड़ के निवेश से प्रदेश का कायाकल्प हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, चीनी उत्पादन, निशुल्क बिजली कनेक्शन सहित विभिन्न योजनाओं में प्रदेश प्रथम स्थान पर आ गया है। जबकि बसपा शासनकाल में 19 और सपा शासनकाल में 16 चीनी मिलें बंद कर दी गई थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 18 चीनी मिलों को फिर से चालू कराकर गन्ना किसानों के हित किया है। मंत्री ने कहा कि गेहूं और धान की प्रदेश में रिकॉर्ड खरीद, अपराधों पर अंकुश, और महिला सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाया गया है। राणा के नजीबाबाद पहुंचने पर भाजपा नेता राजन टंडन गोल्डी, धामपुर की पूर्व चेयरपर्सन लीना सिंघल, कपिल सराफ, आकाश कर्णवाल, आशीष सिंघल, सुनील चौधरी, शोभित मित्तल, रवि शर्मा ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed