फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chief Minister Group Marriage Scheme Haldore Bijnor

परिणय सूत्र में बंधे 26 युवक-युवतियां

Thu, 04 Feb 2021 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Group Marriage Scheme Haldore Bijnor
हल्दौर ब्लॉक कार्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में उपस्थित जोड़े। - फोटो : BIJNOR
परिणय सूत्र में बंधे 26 युवक-युवतियां
विज्ञापन

हल्दौर। हल्दौर ब्लॉक कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 26 युवक-युवतियां परिणय सूत्र में बांधे। सीडीओ ने नव दंपती को विवाह प्रमाण पत्र व उपहार भेंट कर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

बुधवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पंजीकृत क्षेत्र से 26 जोड़े विवाह कराने हेतु समारोह में उपस्थित हुए। गायत्री परिवार बिजनौर से बुध सिंह राणा, रामगोपाल सिंह, प्रदीप भटनागर व करन सिंह ने विधि विधान से शादी कराई। सीडीओ कांता प्रसाद सिंह ने विवाह प्रमाण पत्र और उपहार सामग्री भेंट की। बीडीओ नरेंद्र पाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह ने किया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के एडीओ विजय पाल सिंह, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष देशराज चौधरी, समाजसेवी उदयपाल सिंह, ग्राम पंचायत सचिव विकास कुमार, कपिल कुमार, नफीस अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed