{"_id":"5ecffa138ebc3e90625219ec","slug":"chief-conservator-inspected-the-nursery-of-the-forest-department-bijnor-news-mrt483802658","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीफ कंजरवेटर ने वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीफ कंजरवेटर ने वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया
विज्ञापन

बिजनौर। बरेली जोन के चीफ कंजरवेटर ललित वर्मा ने बृहस्पतिवार को वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया। पौधारोपण अभियान से जनता को जोड़ने व पौधों का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए।
चीफ कंजरवेटर ने बिजनौर, अल्लैहपुर व किरतपुर नर्सरी का निरीक्षण किया। उन्होंने मध्य गंगा नहर पर नमामि गंगे योजना के अंतर्गत किया गया पौधारोपण भी देखा। चीफ कंजरवेटर ने कहा कि यूपी में इस साल 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें 50 लाख पौधे केवल बिजनौर जिले में ही लगाए जाने हैं। पौधारोपण अभियान के लिए बिजनौर जिला बहुत महत्वपूर्ण है। कहा कि नर्सरी में तैयार किए जा रहे पौधों का पूरा ध्यान रखा जाए। पौधों की रोज सिंचाई हो। कोई भी पौधा कमजोर नहीं होना चाहिए। केवल पौधे लगाना ही वन विभाग का उद्देश्य नहीं है। पौधों की पूरी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी वन विभाग के कर्मचारियों की है। उन्होंने कहा कि जनता को भी पौधारोपण अभियान से जोड़ें। पौधारोपण अभियान में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएफओ डा.एम सेम्मारन, एसडीओ हरि सिंह आदि मौजूद रहे।