फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chhaya electricity in Kisan Diwas, issue of arrears payment

Bijnor News: किसान दिवस में छाया बिजली, बकाया भुगतान का मुद्दा

Thu, 22 Jun 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 22 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Chhaya electricity in Kisan Diwas, issue of arrears payment
- किसान नेताओं हल्दौर में पीडी कनेक्शनों की आरसी भेजने का मुद्दा उठा
विज्ञापन

-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में हुए किसान दिवस में किसानों ने बिलाई मिल के बकाया भुगतान व बिजली विभाग की समस्याओं को उठाया। हल्दौर के किसान नेता ठाकुर रामौतार सिंह ने कहा कि बिजली विभाग ने पीडी के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल व आरसी जारी कर दी है। अफजलगढ़ क्षेत्र में डबल कनेक्शन जारी कर बिल वसूलने का मुद्दा उठाया।
किसान दिवस में डीएम उमेश मिश्रा ने किसानों से कहा कि बिजली विभाग की सारी समस्या सबूत के साथ दो-तीन दिन के अंदर उनके कार्यालय आए। वह बिजली अधिकारियों को बुलाकर समाधान कराया जाएगा। गलत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने खपत ज्यादा होने से थोड़ी दिक्कत आ रही है। परंतु उन्होंने बिजली अधिकारियों सख्त निर्देश दिए कि फाल्ट आदि को रोकने की व्यवस्था की जाए। डीएम ने कहा कि किसानों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराया जाए।
विज्ञापन

कहा कि किसान देश की रीढ़ है, उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में किसान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि निराश्रित पशुओं को संरक्षित करने का कार्य पूरी गंभीरता के साथ संचालित है और जिले के विभिन्न स्थानों पर गोश्रय स्थलों का निर्माण कराया गया है और निरंतर प्रयासरत है। जहां चारागाह की जमीन 20 से 25 बीघा से ज्यादा है, वहां भूमि पर चारा, नेपियर घास, सम्पूर्णा घास, चरी की बुआई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार, उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह, किसान नेता विजयपाल सिंह, कुलवीर चौधरी, होशियार सिंह, जय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed