फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chemical laden water was released from Najibabad sugar mill into Malan river.

Bijnor News: नजीबाबाद चीनी मिल से छोड़ा गया था मालन नदी में केमिकल युक्त पानी

Sat, 02 Dec 2023 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Chemical laden water was released from Najibabad sugar mill into Malan river.
- 40 किलोमीटर दूर मिला दूषित पानी का स्रोत, तलाशने में लग गए 72 घंटे
विज्ञापन

- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जांच कर बोर्ड को भेजी रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने आखिरकार मालन को मैली करने वाला स्रोत तलाश लिया। अब इसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की हीलाहवाली देखिए, नदी किनारे मात्र 40 किलोमीटर दूर स्रोत को तलाशने में करीब 72 घंटे लगा दिए। अब टीम दावा कर रही है कि केमिकल युक्त पानी छोड़ने का सुराग किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद में जाकर मिला। टीम ने जांच कर रिपोर्ट लखनऊ बोर्ड को भेज दी है।

मालन नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़ने की वजह से मछलियां मर गई थीं। यह घटना बुधवार को सामने आई थी। प्रदूषण विभाग की टीम शुरुआती दिन खानापूर्ति करने में लगी रही। इसके बाद केमिकल युक्त पानी मालन नदी में छोड़ने की जांच शुरू की। नमूने भी एकत्र किए। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मालन नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़ने की जांच पूरी हो गई है। किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद ने मालन नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़ा था। जिसकी वजह से ही मालन नदी दूषित हुई। चीनी मिल को कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा और जुर्माना भी लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन


बरसात का इंतजार करती है एक और फैक्टरी
मालन नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़ने के लिए एक और फैक्टरी बरसात का इंतजार करती है। बरसात के दिनों में जब मालन नदी उफान पर होती है तो यह फैक्टरी केमिकल युक्त पानी छोड़ देती है। इतना ही नहीं टैंकरों के जरिए भी केमिकल युक्त पानी को माइनर, नहर, नदियों में छोड़ा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोईया भी कर रही इंसाफ का इंतजार
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने मालन नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़ने की जांच कर रिपोर्ट भेज दी है। केमिकल कहां से छोड़ा गया, इसका सुराग भी मिल गया। वहीं अब छोईया नदी भी इंसाफ मांग रही है। क्योंकि छोईया में भी आए दिन केमिकल युक्त पानी छोड़ा जाता है। आसपास के गांव कैंसर सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। छोईया में केमिकल युक्त पानी छोड़ने की लगातार शिकायत होती रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के अलावा एसडीएम सदर भी मामले की जांच कर चुके हैं। जांच के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने छोईया को साफ बता दिया था। जब शिकायतकर्ता ने मौके पर पानी पीने के लिए कहा तो अधिकारी ने कन्नी काट ली थी।

मुख्यमंत्री को डाक से भेजी शिकायत: धीर सिंह
भाजपा नेता धीर सिंह ने कहा कि उन्होंने नदियों में बहते केमिकल युक्त पानी की शिकायत डाक से मुख्यमंत्री भेज दी है। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से मिलकर केमिकल युक्त पानी छोड़ने का मुद्दा उठाया। इससे पर्यावरण दूषित हो रहा है। दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।

मालन नदी में केमिकल युक्त पानी सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद से छाेड़ा गया था। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लखनऊ को भेज दी है। चीनी मिल को कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा। मालन नदी में केमिकल युक्त पानी छोड़ने पर भी जुर्माना लगेगा।
....विजय कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बिजनौर

डिस्टलरी बंद करा दी, रिपोर्ट आते ही करेंगे कार्रवाई



जब मालन में केमिकल युक्त पानी आने का पता चला तो टीम गठित कर दी गई थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद जांच में जो भी दोषी मिलेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। - अंकित कुमार अग्रवाल, डीएम




टीम आई थी, नोटिस मिला है



प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम आई थी। जो नोटिस देकर गई है। टीम ने नोटिस में मालन नदी में पानी न डालने को कहा है। - एसएस ढाका, मुख्य गन्ना अधिकारी, किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed