फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cheating of crores: Investors and agents of companies demonstrated

करोड़ों की ठगी : निवेशकों और कंपनियों के एजेंटों ने किया प्रदर्शन

Sat, 01 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cheating of crores: Investors and agents of companies demonstrated
बिजनौर कलक्ट्रेट में ठगी करने वालों के खिलाफ कार्यवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जिले से करोड़ों की ठगी कर फरार होने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निवेशकों और एजेंटों ने धरना प्रदर्शन किया। इन्होंने कंपनियों में जमा धन को वापस दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ठगी के विरोध में विभिन्न कंपनियों के जमाकर्ता एकत्रित होकर प्रदर्शन करने पहुंचे। आरोप है कि कुछ समय पहले अलग-अलग कंपनियां जैसे सहारा, पीएसीएल, पीयर्स, डीपियर्स आदि ने लोगों को रकम में भारी मुनाफा देने के नाम पर आरडी व एफडी के तौर पर रकम जमा कराई। जिससे भोली-भाली जनता थोड़े से लालच में आकर अपने खून पसीने से कमाई हुई धनराशि को अलग-अलग कंपनियों में जमा कर दिया। कुछ दिनों तक तो यह कंपनियां समय-समय पर पैसे वापस करती रही, लेकिन अचानक लोगों का धन लेकर गायब हो गई। तब से अब तक जमाकर्ता दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है।
विज्ञापन

सभी कंपनियों के जमा कर्ताओं ने एकत्रित होकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि बड़स एक्ट 2019 की विभिन्न दंडात्मक धाराओं का हवाला देते हुए एक टीम गठित करके 180 कार्य दिवस के भीतर अपनी जमा की गई राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई। विभिन्न कंपनियों में जमा धनराशि का आंकड़ा लगभग 100 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है। पीयर्स एंड डीपीयर्स एलाइड कारपोरेशन लिमिटेड पर ही लगभग कुल 5 करोड़ रुपये से ऊपर का आंकड़ा है। ज्ञापन में मुख्य रूप से ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के राष्ट्रीय संयोजक मदनलाल आजाद, वीर सिंह, नरदेव सिंह , धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, देवेंद्र कुमार, पुखराज सिंह, वीरेश कुमार सहित सैकड़ों जमा करता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed