फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cheat of twenty -one lakh rupees in the name of getting a job

Bijnor News: नौकरी लगवाने के नाम पर इक्कीस लाख रुपयों की ठगी

Tue, 30 Jul 2024 03:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 30 Jul 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Cheat of twenty -one lakh rupees in the name of getting a job
बिजनौर, स्योहारा। थाना क्षेत्र के ग्राम बमनौली निवासी व्यक्ति ने दो लोगों पर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपयों की हेराफेरी कर घोटाला करने का आरोप लगते हुए कोर्ट के आदेश पर स्योहारा थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बमनौली निवासी अमित कुमार सत्य प्रकाश ने कोर्ट में दिये प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी जान पहचान टीकाराम निवासी ग्राम हरवंश वाला थाना बढ़ापुर से थी। मई 2021 में शुभांक शर्मा निवासी धन कुट्टी मानस मंदिर के पास जनपद कानपुर से कराई। टीकाराम ने बताया कि शुभांक शर्मा कृषि कुंभ, कुटुंभब कल्याण एवं जैविक भारत नाम से एनजीओ चलाता है। उसको सभी जिलों में अपना कार्यालय खोलने है। जिसमें जिला विक्रय अधिकारी सहित किसान सहायक, ब्लॉक स्तर पर सहायक नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

शुभांक ने अमित कुमार से कहा कि यदि कोई तुम्हारे पास बेरोजगार व्यक्ति हो तो बता देना। जिस पर अमित ने अपने 16 रिश्तेदार जो बेरोजगार थे सभी लोगों को लोगों शुभांक और टीकाराम कुमार से मिलवाया। मुरादाबाद रोड स्थित एक होटल पर नियुक्ति पत्र जारी किए और सिक्योरिटी के तौर पर नियुक्त कर्मचारियों से गो जैविक भारत कुटुंब कल्याण, कृषि कुटुंब में रुपये जमा करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्योरिटी की धनराशि लगभग 21 लाख रुपये उनको दे दी। पीड़ित लगातार टीकाराम और शुभांक को कॉल करते रहे परंतु किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। कोर्ट के आदेश पर स्योहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed