{"_id":"57f400414f1c1b9b0626f820","slug":"chaudhry-became-the-champion-bulls-ag","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी एजी बुल्स बनीं चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी एजी बुल्स बनीं चैंपियन
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में कबड्डी लीग की विजेता टीम चौधरी एजी बुल्स।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में स्टेडियम में चल रही कबड्डी प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में चौधरी एजी बुल्स ने जंघाला टाइगर को 15 प्वाइंट से हराया।
कबड्डी प्रीमियर लीग का पहले सेमीफाइनल मैच में जंघाला टाइगर ने तोमर पलटन को 51-45 से हराकर जंघाला टाइगर ने फाइनल में प्रवेश किया । दूसरे सेमीफाइनल चौधरी एजी बुल्स ने करन हॉस्पिटल लायंस को 43-35 से हराकर चौधरी एजी बुल्स ने फाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक कुमार जैन ने विजेता टीम का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ियों को एक-एक हजार और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को आठ सौ रुपये दिए। वेस्ट कैचर, वेस्ट रेडर और वेस्ट आल राउंड को एक हजार रुपये का इनाम दिया गया। अतिथियों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन होते रहना चाहिए। डॉ. द्विपेंद्र सिंह, राजेंद्र पहलवान, मानव सचदेवा, खड़क सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, आदि मौजूद रहे।