Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chaudhary Hotel on National Highway sealed by administration

Bijnor News: नेशनल हाईवे पर चौधरी होटल को प्रशासन ने किया सील

Mon, 12 Jan 2026 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Hotel on National Highway sealed by administration
धामपुर। राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर स्थित चौधरी होटल पहुंची। बगैर लाइसेंस चल रहे होटल को टीम ने सील कर दिया। इस होटल में देह व्यापार चलने का भी लोग आरोप लगा रहे थे। कोतवाल मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि होटल बगैर लाइसेंस के चल रहा है। होटल स्वामी बगैर सत्यापन के होटल में अनजान लोगों को ठहरा रहा है। इस मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारी से की गई थी। राजस्व विभाग ने पुलिस बल के साथ नगीना मार्ग स्थित संबंधित होटल पर पहुंचकर गहनता से जांच की। जांच के दौरान कोई प्रमाण पत्र नहीं मिला। वैधानिकता न पाने पर टीम ने होटल को सील कर दिया। पुलिस ने हिदायत दी है कि अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन कर फिर से होटल चलाने का प्रयास किया गया तो पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed