{"_id":"632f44508c382e67b65f531c","slug":"chaudhary-charan-singh-chowk-will-be-beautified-bijnor-news-mrt6067192137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरी चरण सिंह चौक का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी चरण सिंह चौक का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह चौक का होगा सुंदरीकरण
चांदपुर। चांदपुर-नूरपुर तिराहे पर बने चौधरी चरण सिंह स्मारक का सुंदरीकरण कराया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र अपने पिता की स्मृति में चरण सिंह स्मारक का सुंदरीकरण कराएंगे। स्मारक पर प्रतिदिन सुबह को राष्ट्रीय गान का प्रसारण भी किया जाएगा।
चांदपुर के मोहल्ला कटारमल निवासी रामेश्वर प्रसाद बंसल ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वर्ष 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद बंसल के पुत्र राकेश बंसल ने बताया कि आंदोलन के चलते अंग्रेजों की बात न मानने पर उनके पिता को 18 माह तक प्रदेश की विभिन्न जेलों में रहना पड़ा था। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 15 अगस्त 1972 को स्वतंत्रता के 25वें वर्ष के अवसर पर ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया था।
राकेश बंसल ने अपने पिता की स्मृति में निजी खर्च पर चौधरी चरण सिंह स्मारक का सुंदरीकरण कराने का बीड़ा उठाया है। राकेश बंसल ने बताया कि स्मारक पर 112 फीट का तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। जिसके लिए पंजाब के जालंधर की एक कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्य में 15 लाख रुपये खर्च होंगे। स्मारक का रखरखाव नगरपालिका करेगी। नगरपालिका चेयरमैन के पुत्र मोहम्मद अरशद अंसारी ने बताया कि सुंदरीकरण का काम शीघ्र शुरू कराया जाएगा।