फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chart competition in Sahu Jain College Najibabad

पर्यावरण संरक्षण चार्ट प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम

Wed, 03 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Chart competition in Sahu Jain College Najibabad
नजीबाबाद के साहू जैन कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर बनाए चार्ट प्रदर्शित करतीं छात्राएं। - फोटो : NAZIBABAD
पर्यावरण संरक्षण चार्ट प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम
विज्ञापन

नजीबाबाद। साहू जैन कालेज में एनएसएस छात्रा इकाई ने तृतीय एनएसएस शिविर में आयोजित पर्यावरण दिवस चार्ट प्रतियोगिता में आकांक्षा चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रमा जैन कन्या महाविद्यालय के प्रथम एनएसएस शिविर में छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया।

साहू जैन महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम बालियान के निर्देशन में बुधवार को तीसरे एनएसएस शिविर को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया। डॉ. नीलम बालियान ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयंसेवी छात्राओं ने ग्राम शेखपुर गढू में रैली निकालकर पर्यावरण को बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। चार्ट प्रतियोगिता में आकांक्षा चौहान ने प्रथम, अंकिता तिवारी ने द्वितीय, ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार राजपूत, डॉ. गौतम बनर्जी, डॉ. पीपी विश्वकर्मा, डॉ. मुकेश कुमार सहित आदि रहे। उधर, रमा जैन कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने प्रथम शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रत्ना गर्ग के निर्देशन में स्वयंसेवियों ने गांव खैरूल्लापुर में रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवी छात्रा दीपिका, अंजलि, मानसी, शिवि, सलोनी, स्वाति, करुणा, अराधना, उदिता, खुशबू, नीतू, खुशी की टोली ने घर-घर जाकर स्वच्छता की जानकारी दी। प्राचार्या डॉ. दीप्ति गुप्ता ने स्वयंसेवियों के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. सविता वर्मा, डॉ. मृदुला त्यागी, डॉ. दीप्ति माहेश्वरी, डॉ. रमनदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed