{"_id":"61a7c00795eb885b7049e134","slug":"chargesheet-filed-in-national-kho-kho-player-murder-case-bijnor-news-mrt567187660","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो खो की नेशनल खिलाड़ी हत्याकांड में आरोप पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो खो की नेशनल खिलाड़ी हत्याकांड में आरोप पत्र दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल खो-खो खिलाड़ी हत्याकांड में आरोप पत्र दाखिल
बिजनौर। स्पेशल जांच टीम ने खो-खो की नेशनल खिलाड़ी हत्याकांड में विवेचना पूरी कर ली है। एसआईटी ने विवेचना पूरी कर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया। वहीं, हत्यारोपी और मृतका के डीएनए की जांच के लिए भी नमूना भेजा जा चुका है।
शहर कोतवाली पुलिस और एसआईटी संयुक्त रूप से विवेचना कर रही थी। बता दें कि 10 सितंबर को रेलवे स्टेशन के यार्ड में खो-खो की नेशनल खिलाड़ी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। दुष्कर्म में विफल रहने पर आरोपी ने खिलाड़ी को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी आदोपुर के रहने वाले शहजाद उर्फ खादिम को जेल भेज दिया था। उधर, परिवार वाले इस खुलासे संतुष्ट नहीं थे, जोकि सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ बिजनौर आए थे तो उन्होंने जांच का भरोसा दिलाया था।
जिसके चलते डीआईजी शलभ माथुर ने 21 सितंबर को ही एसपी ट्रैफिक मुरादाबाद अशोक कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय स्पेशल जांच टीम का गठन किया था। करीब 60 लोगों से एसआईटी पूछताछ कर चुकी है। मृतका के परिजनों, सहेलियों से भी बयान दर्ज हुए हैं। हत्यारोपी से भी एसआईटी जेल मेें जाकर पूछताछ कर चुकी थी। हत्यारोपी खादिम के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है।