फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Characters should get benefit of all schemes: MP

सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले : सांसद

Sat, 16 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Characters should get benefit of all schemes: MP
सभी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले : सांसद
विज्ञापन

बिजनौर। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में नगीना के सांसद गिरीश चंद व मलूक नागर ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर गुणवत्ता युक्त उतारने को अधिकारी व जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य स्थापित करें, ताकि योजनाओं का दूर दराज के लोगों को भी लाभ पहुंच सके।

विकास भवन के सभागार में सांसद ने विकास कार्यों, पीडब्लूडी, एनएचएआई के कार्यों में तेजी लाने के लिए समय- समय पर समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। कहा मनरेगा से जो कार्य कराए जा रहे हैं, उनमें संबंधित विभागों से डाटा तैयार कराया जाए ताकि जनपद में अधिक से अधिक कार्य मनरेेगा से कराए जा सके। जिन कार्यों की समीक्षा हुई है, उसकी बुकलेट जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण की समीक्षा करते हुए कहा पात्रों को पात्रता के अनुसार मकान दिलाना सुनिश्चित किया जाए। लाभार्थियों को पेंशन दिलाया जाए। कुछ लोग जो अभी भी शौचालय से वंचित हैं प्राथमिकता के आधार पर मनरेगा से शौचालय निर्माण कराए। बैठक में डीएम रमाकांत पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सांसदों से संबंधित जो सूचना हो उसे समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कामता प्रसाद सिंह, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed