{"_id":"611d4e248ebc3e79b74f8cfc","slug":"changing-weather-is-making-people-sick-increased-viral-patients-bijnor-news-mrt552376159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलता मौसम लोगों को कर रहा बीमार, बढ़े वायरल के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलता मौसम लोगों को कर रहा बीमार, बढ़े वायरल के मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में सर्दी, जुकाम और बुखार की परेशानी आम बात है। ऐसे मौसम में खानपान तथा रहन-सहन के मामले में खास ध्यान देने की जरूरत होती है। आजकल जिला अस्पताल की ओपीडी में 350 से 400 मरीज वायरल फीवर से पीड़ित पहुंच रहे हैं।
जिले में इन दिनों वायरल और सामान्य बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो ज्यादातर लोगों की जांच में वायरल सामने आ रहा है। जिला अस्पताल में दो फिजीशियन की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 400 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें करीब 65 फीसदी से अधिक मरीज वायरल के हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. राधेश्याम वर्मा ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण कफ, कोल्ड, फीवर, गले में खराश, खांसी, सिर में दर्द आदि समस्याएं होना एक आम बात है। यदि थोड़ी सावधानी बरतें तो वायरल फीवर या खांसी और जुकाम की चपेट में आने से बचा जा सकता है।
जिला अस्पताल के ही चेस्ट फिजीशियन डॉ. हरिमोहन गुप्ता के अनुसार इन दिनों मच्छर आदि बरसाती कीट विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोग फैला सकते हैं। ऐसे में चिकित्सक बुखार के मरीजों के साथ अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा रही है। जिला अस्पताल के ही पैथोलॉजिस्ट डॉ. संजय कुमार शंकर बताते हैं कि इस बार अभी तक डेंगू या मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। ज्यादातर मामले वायरल फीवर के निकल रहे हैं।
विज्ञापन
बचाव के लिए यह बरतें सावधानी
- आइसक्रीम, पेस्ट्री, कोल्ड ड्रिंक आदि के सेवन से बचें।
- फ्रीज में रखी ठंडी चीजें खाने से बचें।
- यदि किसी व्यक्ति को खांसी या जुकाम है उससे दूरी बनाकर रखें।
- नियमित रूप से मास्क का प्रयोग करें।
- खांसी और जुकाम होने पर गुनगुना पानी पीएं।
- बीमारी होने पर तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क करें।