{"_id":"60f9b2ff8ebc3e6981367d0f","slug":"changed-the-year-on-the-old-wall-painting-dhampur-news-mrt5485715118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी वॉल पेंटिंग पर ही बदल दिया साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी वॉल पेंटिंग पर ही बदल दिया साल
विज्ञापन
धामपुर में पालिका की ओर से हुई पुरानी वॉल पेंटिंग पर ही बदला वित्तीय वर्ष ।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी वॉल पेंटिंग पर ही बदल दिया साल
धामपुर। धामपुर नगर पालिका में स्वच्छता मिशन के तहत वॉल पेंटिग के नाम पर जमकर खेल हुआ। अधिकांश स्थानों पर पुरानी वॉल पेंटिंग पर ही नया साल और तारीख बदल दी गई है। इतना ही वॉल पेंटिंग की टेक्निकल जांच करा ठेकेदार का पेमेंट कर दिया गया। मामले के उजागर होने से पालिका के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। ईओ सुभाष कुमार ने मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी है।
केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है। मिशन के तहत प्रचार प्रसार के लिए सरकार की ओर से बजट आवंटित किया जा रहा है। मिशन के तहत पालिका ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में नगर में दर्जनों स्थानों वॉल पेंटिंग कराई। इस कार्य को कराने के लिए करीब तीन लाख रुपये का टेंडर हुआ। टेंडर पर ठेकेदारों ने पेंटर के माध्यम से वॉल पेंटिंग बनाने का काम किया। नगर के साथ-साथ पालिका की बाउंड्री वॉल पर भी पेंटिंग बनाई गई। आरोप है कि नगर में अन्य स्थानों पर बनी वॉल पेंटिंग में अधिकारियों ने जमकर घपला किया है। पालिका अधिकारियों ने ठेकेदार से हमसाज होकर नगर में कई स्थानों पर एक भी वॉल पेंटिंग नहीं बनाई। बल्कि पुरानी बनी वॉल पेंटिंग पर ही वित्तीय वर्ष व तिथि बदलकर इति श्री कर ली। यहां तक जेई से टेक्निकल जांच कराकर ठेकेेदार का पेमेंट भी करा दिया गया। मामले के उजागर होने पर अब पलिका के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। बड़ी बात है कि पेंटिंग में लिखा पिछला वित्तीय वर्ष स्पष्ट शब्दों में नजर आ रहा है। पालिका सूत्रों का कहना है कि एक वॉल पेंटिंग बनाने में पांच से छह हजार रुपये का खर्च आता है। प्रति वॉल पेंटिंग की 30 रुपये वर्ग फुट के हिसाब से पैमाइश होती है। इस हिसाब से वॉल पेंटिंग बनाने में लाखों रुपये का खेल उजागर हो रहा है।
जांच कर होगी कार्रवाई : ईओ
ईओ सुभाष कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। मौके पर जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। वॉल पेंटिंग कराने का काम पालिका के सफाई विभाग का है। मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
होगी कार्रवाई : पालिकाध्यक्ष
पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी अधिकारी दोषी पाया जाएगा। उस पर विभागीय कार्रवाई होगी।

धामपुर में पालिका की ओर से हुई पुरानी वॉलपेंटिंग पर ही बदला वित्तीय वर्ष।- फोटो : DHAMPUR