फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Change of departure location of polling parties

पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल बदले

Thu, 15 Apr 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Change of departure location of polling parties
पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल बदले
विज्ञापन

बिजनौर। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव की पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल बदलकर तय हो गए हैं। प्रशासन ने रवानगी स्थल अधिग्रहीत कर लिए हैं। रवानगी स्थलों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारी चल रही है। डीएम रमाकांत पांडेय ने बुधवार को चुनाव प्रभारियों की बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
पंचायत चुनाव के लिए 19 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। जिले के 1456 मतदान केंद्र कर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी 18 अप्रैल को रवाना होंगी। करीब 3700 पोलिंग पार्टी हैं। हर पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारी हैं। प्रशासन ने पहले बोर्ड परीक्षा को देखते हुए इंटर कॉलेज को पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल नहीं बनाया था। पंचायत चुनाव के कारण बोर्ड परीक्षा की तारीख हटा दी गई है। इसलिए अब प्रशासन ने नए सिरे से पोलिंग पार्टी के रवानगी व वापसी स्थल का निर्धारण किए हैं। पोलिंग पार्टी जहां से रवाना होंगी वहीं वापस आएंगी। अब रवानगी स्थल इंटर कॉलेज बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि अफजलगढ़ ब्लॉक की पोलिंग पार्टी एचसीएम इंटर कॉलेज कासमपुर गढ़ी, नहटौर ब्लॉक के एसएनएसएम इंटर कॉलेज , धामपुर ब्लॉक की केएम इंटर कॉलेज , स्योहारा ब्लॉक के एम क्यूं इंटर कालेज स्योहारा, कोतवाली ब्लॉक के जनता इंटर कालेज कोतवाली, जलीलपुर ब्लॉक के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज जलीलपुर, नूरपुर ब्लॉक के खालसा इंटर कॉलेज नूरपुर, मौहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के आरजे पी इंटर कॉलेज बिजनौर, हल्दौर ब्लॉक के सीडी इंटर कॉलेज हल्दौर, नजीबाबाद ब्लॉक के कासमिया इंटर कालेज नजीबाबाद, तथा किरतपुर ब्लॉक की हिंदू इंटर कालेज किरतपुर से रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्भीक होकर कराएं चुनाव : डीएम
पंचायत चुनाव के पोलिंग पार्टी के लिए तीन दिन बाद रवाना होंगी। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि डीएम रमाकांत पांडेय ने प्रभारी अधिकारियों की बैठक में मतपत्रों, सेक्टर व जोनल व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, मतपेटियों के रखने की व्यवस्था आदि प्रमुख चुनाव बिंदुओं पर वन टू वन तैयारियों की जानकारी ली है। अधिकारियों से चुनाव ड्यूटी पूरी सजगता, सतर्कता से निर्भीक होकर करने को कहा है। बताया कि पुलिस की पुख्ता व्यवस्था है। पुलिस की मोबाइल टीम काफी संख्या में रहेंगी। पंचायत चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टी 18 अप्रैल को रवाना होंगी। इसलिए पोलिंग पार्टियों के लिए निर्धारित चुनाव सामग्री का वितरण 16 अप्रैल को होगा। चुनाव सामग्री बैग पीठासीन अधिकारियों को विवेक कॉलेज नूरपुर रोड बिजनौर में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed