{"_id":"604127918ebc3ee64d5dd9d8","slug":"change-mental-thinking-towards-women-bijnor-news-mrt528361030","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘महिलाओं के प्रति बदलें मानसिक सोच’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘महिलाओं के प्रति बदलें मानसिक सोच’
विज्ञापन
बिजनौर। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को पूर्ण गुणवत्ता और संवेदनशीलता के साथ संचालित करें। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के प्रति सकारात्मक मानसिक परिवर्तन लाना है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण व स्वावलंबन के लिए मॉड्यूल डेवलप कार्यशाला का आयोजन करने के निर्देश दिए।
विकास भवन में बैठक में डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि सभी अफसर अपनी-अपनी कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करते हुए प्रतिदिन किए गए कार्यों का फोटोग्राफ व विवरण दिए गए प्रारूप पर समय से भिजवाना सुनिश्चित करें। कहा कि महिला शिक्षा और स्वावलंबन के लिए राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से राज्य सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा कर रहा है। समाज में नारी के प्रति व्याप्त रूढ़िवादिता को मानसिक रूप से बदलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और देश एवं राष्ट्र के निर्माण में अपनी गरिमापूर्ण भूमिका निभाएं। इस दौरान एसपी डा.धर्मवीर सिंह, सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्र, सभी एसडीएम व अफसर मौजूद रहे।
महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया
चांदपुर। चांदपुर तहसील के सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार मौर्य ने महिला सशक्तिकरण के जागरूकता पर विशेष जोर दिया। योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वैदिक कन्या इंटर कालेज चांदपुर, शकुंतला इंटर कालेज चांदपुर, रहमानिया इंटर कालेज चांदपुर की अध्यापिकाओं व छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में कस्बा लेखपाल अशोक कुमार ढाका ने अपना योगदान किया।