{"_id":"57b74a454f1c1b705e6eca4c","slug":"chandak-mein-pahli-bar-ruki-link-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदक स्टेशन पर पहली बार रुकी लिंक एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदक स्टेशन पर पहली बार रुकी लिंक एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
चंदक रेलवे स्टेशन से लिंक एक्सप्रेस को रवाना करते सांसद भारतेंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर के चंदक में छह महीने के स्टॉपेज के ट्रायल पर इलाहाबाद-देहरादून लिंक एक्सप्रेस शुक्रवार को पहली बार स्टेशन पर रुकी। सांसद भारतेंद्र सिंह ने ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन को देहरादून जाने के लिए सुबह दस बजकर पांच मिनट पर स्टेशन पर पहुंचना था। हालांकि पहले दिन ट्रेन 40 मिनट लेट रही और दस बजकर 45 मिनट पर स्टेशन पर पहुंची। देवप्रताप सिंह एडवोकेट ने नारियल फोड़ा।
सांसद भारतेंद्र सिंह ने ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा नेता डा. बीरबल सिंह, एश्वर्य चौधरी, कृष्णबल देव सिंह आदि ने नारेबाजी की। इस दौरान डॉ. अमरजीत, डा. अशोक पाराशर, धीरेंद्र प्रताप, महेश कुमार, रफीक अहमद आदि मौजूद रहे। इलाहाबाद जाने के लिए ट्रेन शाम को चार बजकर 13 मिनट पर स्टेशन पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक कान्हाराम मीणा ने बताया कि पहले दिन 153 टिकटों की बिक्री से स्टेशन को पांच हजार 660 रुपये की आय हुई है।