फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chanchal, the elephant injured in the conflict, dies after 27 days

Bijnor News: संघर्ष में घायल हथिनी चंचल की 27 दिन बाद मौत

Tue, 18 Jun 2024 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Chanchal, the elephant injured in the conflict, dies after 27 days
21 मई को गजराज से लड़ाई में घायल हो गई थी चंचल हथिनी
विज्ञापन

वन अधिकारियों की उपस्थिति में शव विच्छेदन कर अंतिम संस्कार किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़ (बिजनौर)। करीब 27 दिन पहले गजराज से लड़ाई में घायल हुई हथिनी चंचल की मौत हो गई। कालागढ़ की हाथीशाला में सोमवार को भोर में उसने अंतिम सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में पशु चिकित्सकों ने हथिनी का शव विच्छेदन कर अंतिम संस्कार कर दिया।
केंद्रीय काॅलोनी के जंगल में 21 मई को चंचल हथिनी और गजराज की लड़ाई हो गई थी। इसमें गजराज ने चंचल को गिरा दिया था। उसके पैर में चोट लगी थी, जिसका उपचार कार्बेट टाइगर रिजर्व के पशु चिकित्साधिकारी कर रहे थे। उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ था, जिससे उसे चलने में परेशानी थी।
विज्ञापन

उसका उपचार हल्द्वानी के वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डा. हिमांशु पांगती, पश्चिमी वृत्त के डा. राहुल सती व डा. आयुष उनियाल कर रहे थे। रविवार को वह उठ न सकी। सोमवार की भोर में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डी नायक, उप प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ. शालिनी जोशी व स्थानीय अधिकारी कालागढ़ पहुंचे। हथिनी के शव का विच्छेदन कर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर के अंग भी खराब होने लगे थे
कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डी नायक ने बताया कि हथिनी चंचल के पैर में फ्रैक्चर था। उठ नहीं पाने की वजह से शरीर के अंग भी खराब होने लगे थे। उसे पूरा उपचार दिया गया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed