{"_id":"57e18f674f1c1be555a824b7","slug":"chahshiri-mischief-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहशीरी में फिर शरारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाहशीरी में फिर शरारत
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला चाहशीरी में पथराव के बारे में जानकारी देती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में पेद्दा कांड के बाद अफवाहों को रोकने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट बंद कर दिए । इसलिए अफवाहों पर काफी हद तक विराम लगा। लेकिन बिजली कटौती के दौरान रात के अंधेरे में कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो रहे हैं। मोहल्ला चाहशीरी में बाबा लगोटिया महाराज के मंदिर की बराबरी में एक हवेली में धन्नू सिंह, घसीटा सिंह, खैराती सिंह रोशन सिंह, बीरे व राजेंद्र का परिवार रहता है। सोमवार की रात करीब 9.30 बजे उनके घरों में रुक -रुक कर पत्थर बरसने लगे।
टीन पर पत्थर की आवाज से वे लोग सहम गए। पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बावजूद पथराव कम नहीं हुआ। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। शरारती तत्वों ने अपनी हरकत बंद नही की। पत्थर बरसने के दौरान बिजली नहीं आ रही थी। शरारती तत्वों ने इसका खूब फायदा उठाया। धन्नू सिंह के मुताबिक रात भर उनके घरों में पत्थर आए। पत्थर किसने फेंक यह पता नहीं चला है। पत्थरबाजी की इस घटना से मोहल्ले में अफरा तफरी मची रही। लोग रातभर जागते रहे। लोगों ने कहा कि बिजली गायब रहने के कारण रात में ऐसे शरारती तत्वों से सुरक्षा का अधिक खतरा रहता है। उधर, एसडीओ विद्युत विवेक कुमार का कहना है कि सोमवार की रात 10 बजे से 12.30 बजे तक ऊपर से ही विशेष रोस्टिंग थी।