{"_id":"633346590da3437f9e02698b","slug":"central-regional-sports-competition-young-stood-first-in-800-meters-race-bijnor-news-mrt60717472","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता : 800 मीटर दौड़ में तरुण रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता : 800 मीटर दौड़ में तरुण रहा प्रथम
विज्ञापन
हल्दौर में सीडी इंटर कॉलेज में मध्य क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ में भाग लेते प्रतिभा
- फोटो : BIJNOR
मध्य क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता : 800 मीटर दौड़ में तरुण रहा प्रथम
हल्दौर। नगर के सीडी इंटर कॉलेज में आयोजित 53वीं मध्य क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध समिति अध्यक्ष योगेंद्र नाथ गुप्ता एवं प्रबंधक सुशांत ऐरन ने ध्वजारोहण कर किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 26 विद्यालय प्रतिभाग कर रहे हैं। ध्वजारोहण के उपरांत गत वर्ष के चैंपियन आर्यन ने हाथ में मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया। सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में दयानंद जनता इंटर कॉलेज हीमपुर के तरुण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मंगलवार से आयोजित चार दिवसीय मध्य क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में दयानंद जनता इंटर कॉलेज हीमपुर के तरुण ने प्रथम, बलरामकुंवर नहटौर के बॉबी ने दितिय तथा नहटौर के ही एसएनएसएम कॉलेज के संजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में डीएफसी हल्दौर के दीपक ने प्रथम, एचआईसी सिसौन के यश ने द्वितीय व एसएनएसएम नहटौर के भागेश्वर ने तृतीय, जबकि 800 मीटर के जूनियर वर्ग में विद्या मंदिर हल्दौर के लक्षित ने प्रथम, महुवा के अजीत ने द्वितीय तथा सिसौना के शगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
600 मीटर सब जूनियर वर्ग में नांगलजट्ट के अजीत ने प्रथम, सच्चिदानंद खारी के ध्रुव ने द्वितीय तथा सीएनएस बालापुर के शाहनवाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सीएनएस बालापुर के रोहन ने प्रथम, सिद्धार्थ सिसौना के प्रशांत ने द्वितीय तथा डीजेआईसी हीमपुर के अनुभव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक के सब जूनियर में शिवा ने प्रथम, साजिद ने दितीय तथा अजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग गोला फेंक में देव, फैज व पृथ्वी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के पहले दिन 26 में से केवल 13 स्कूलों की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आयोजन में मेजबान कॉलेज के प्रधानाचार्य रमाशंकर, विद्यामंदिर हल्दौर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार आर्य सहित व्यायाम शिक्षकों धर्मवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, चंद्रशेखर, यशपाल सिंह, निरपेंद्र कुमार, नीरज कुमार आदि का सहयोग रहा।