{"_id":"601edc7f8ebc3e4b3e025591","slug":"central-government-should-withdraw-all-three-agricultural-laws-nazibabad-news-mrt524088025","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनों कृषि कानूनों को वापस ले केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनों कृषि कानूनों को वापस ले केंद्र सरकार
विज्ञापन
नजीबाबाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीनों कृषि कानूनों को वापस ले केंद्र सरकार
नजीबाबाद। किसान संगठनों ने तीनों कृषि कानूनों को वापस करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।
भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ.बलराम सिंह, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर गजेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, कुंवर विनोद परमार, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान नेताओं के हस्ताक्षर से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम कृषि कानून वापस लेने को लेकर ज्ञापन भेजा गया है। किसानों ने कृषि आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे भी वापस लेने की मांग की है।
भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के जिलाध्यक्ष रंधावा सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को जल्द से जल्द रद्द करने की मांग की है। इस अवसर पर संगठन के युवा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, जिला महासचिव फईम अहमद, महिला ब्लॉक अध्यक्ष कामिनी शर्मा, नौशाद हुसैन, राजकुमार, शिवकुमार, विजेंद्र आदि मौजूद रहे।
उधर, भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने नजीबाबाद तहसील परिसर में मीटिंग कर किसानों व मजदूरों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने तीनों कृषि कानूनों को वापस करने की मांग करते हुए गन्ने का संपूर्ण भुगतान, काली माता मंदिर के पास मालन नदी के दोनों ओर पक्के तटबंध बनाने, किसान आयोग का गठन करने, गांव खैरूल्लापुर से पुरनपुर गढ़ी तक पक्की सड़क का निर्माण करवाने की मांग की है। पदाधिकारियों ने दिल्ली में किसान आंदोलन में शामिल किसानों पर हुए मुकदमों को वापस लेने की भी मांग की। इस अवसर पर जिला प्रभारी चौ. अनिल कुमार, जिला महासचिव रामपाल राठी, लोकेंद्र सिंह, सिमरनजीत कौर, राजेंद्र कौर, दीपक सैनी, अंकित मलिक मौजूद रहे।

नजीबाबाद के तहसील परिसर में प्रदर्शन करते भाकियू भानू के कार्यकर्ता।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन