फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Central and state government told anti-farmer

केंद्र और प्रदेश सरकार को बताया किसान विरोधी

Mon, 18 Jan 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Central and state government told anti-farmer
केंद्र और प्रदेश सरकार को बताया किसान विरोधी
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने चौपाल पर चर्चा करके कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताया गया। कृषि कानून वापस कराने की मांग की गई।
गांव रायपुर बेरिसाल में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश सरकार ने पिछले साल का गन्ना भुगतान नहीं किया और चालू पेराई सत्र का गन्ना मूल्य तक निर्धारित नहीं कर पाई है। कहा कि भाजपा की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर पूरे देश का किसान आंदोलन कर रहा है। फिर भी केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस कराने को तैयार नहीं है। कहा कि किसान घर वापसी तभी करेंगे जब सरकार एमएसपी की गारंटी देगी और और कानूनों को वापस करेगी। खाद और बिजली की बढ़ी दरों ने किसान को चौपट कर दिया है। किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह, ब्रजवीर सिंह, पूनम चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष सचिन अहलावत, पीतम सिंह, प्रशांत, अजयपाल, जगवीर, बिट्टू, अंकित, हनी तोमर, ब्रह्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed