{"_id":"61c6112ecb6d4f13b81718ad","slug":"celebrations-started-in-church-prayer-at-10-am-bijnor-news-mrt570578067","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च में शुरू हुआ जश्न, सुबह 10 बजे प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्च में शुरू हुआ जश्न, सुबह 10 बजे प्रार्थना
विज्ञापन
बिजनौर में क्रिसमस के अवसर पर सजी सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्च में शुरू हुआ जश्न, सुबह 10 बजे प्रार्थना
बिजनौर। मिशन कंपाउंड स्थित चर्च पर क्रिसमस का जश्न शुक्रवार को ही शुरू हो गया। सिविल लाइंस स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च को रंगीन झालरों से सजाया गया है। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे चर्च में प्रार्थना की जाएगी। शुक्रवार को चर्च की साफ-सफाई की गई।
पिछले कई दिनों से सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च पर क्रिसमस की तैयारी चल रही है। लोगों के लिए जलपान के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। चर्च के पास्टर एली प्रिंस ने बताया कि कार्यक्रम 24 दिसंबर की रात को शुरू हो जाएगा। रात 10 बजे से लेकर 12 बजे से कैंप फायर सर्विस की जाएगी। इस दौरान सभी चर्च में प्रभु ईसा मसीह के गीत गाते हैं। इसके बाद क्रिसमस के दिन सुबह 10 बजे चर्च में प्रार्थना की जाएगी, जो करीब ढाई घंटे तक चलेगी। एली प्रिंस ने बताया कि क्रिसमस का त्योहार यहां सभी धर्मों के लोग शुभकामनाएं देने आते हैं।
काटा जाएगा 25 किलो का केक
पास्टर एली प्रिंस ने बताया कि क्रिसमस के दिन करीब एक हजार लोगों को बुलाया गया है। प्रार्थना के बाद केक काटा जाएगा। इसके लिए ऑर्डर दे दिया गया, जो करीब 25 किलो का बनवाया गया है। इसके साथ ही कॉफी के लिए ढाई क्विंटल दूध मंगाया गया है। चर्च को क्रिस्मस के लिए सुंदर तरीके से सजाया गया है।