फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Celebrations bring awareness and solidarity in Hindu society: Anuj

उत्सवों से हिंदू समाज में आती है जागरूकता व एकजुटता : अनुज

Wed, 05 Oct 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Celebrations bring awareness and solidarity in Hindu society: Anuj
बिजनौर में पथ संचलन कर रहे स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा करतीं महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजय दशमी उत्सव एवं स्थापना दिवस के अवसर नगर में पथ संचलन निकाला। पथ संचलन का नगर के कई स्थानों पर पुष्पा वर्षा से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रांत सह शारीरिक शिक्षक प्रमुख अनुज ने कहा कि भारत समेत संपूर्ण विश्व में रहने वाला हिंदू आज स्वयं खड़े होकर किसी भी बात का जवाब देने में सक्षम है। आरएसएस ने मंगलवार को प्रदर्शनी मैदान में विजय दशमी उत्सव व संघ स्थापना दिवस मनाया। सर्वप्रथम भगवान श्रीराम के चित्र पर स्वयंसेवकों ने पुष्पार्पित किए। इसके बाद स्वयंसेवकों ने अपने शस्त्रों पर तिलक व कलावा बांधकर पूजा की। प्रांत सह शारीरिक शिक्षक प्रमुख अनुज ने कहा कि भारत में विभिन्न प्रकार की भाषा, रहन-सहन है। इसके बाद भी हिंदू मिलजुलकर उत्सव मनाते है। भारत विभिन्नताओं में एकता वाला देश है। विश्व के लोग भारतीय संस्कृति व उत्सावों को सीखना व जानान चाहता है। भारत समेत संपूर्ण विश्व में रहने वाला हिंदू आज स्वयं खड़े होकर किसी भी बात का जवाब देने में सक्षम हो गया है। संघ के कार्य के ही कारण हिंदू समाज संगठित हो रहा है। इससे देश का वातावरण बदल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अशोक कुमार शर्मा ने की। मंच पर नगर संचालक विकास लाटियान मौजूद रहें।
विज्ञापन

वरिष्ठतम स्वयंसेवकों का किया स्वागत
22 वरिष्ठतम स्वयंसेवकों का विशेष स्वागत तिलक करके किया गया, जिसमें जय नारायण अरुण, वीर प्रकाश गर्ग, अशोक निर्दोष, धीर सिंह, सीताराम राणा, वी इस आर्य, वैध अजय गर्ग, जनार्दन
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल, विजय अग्रवाल आदि सम्मिलित हुए संचलन में 5 वर्ष आयु से 92 वर्ष तक के स्वयंसेवक सम्मिलित हुए।
हीमपुर दीपा में निकाला गया पथ संचलन
हीमपुर दीपा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की ओर से गांव रतनपुर खुर्द हीमपुर दीपा के मुख्य मार्ग पर पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन दयानंद जनता इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा में जाकर संपन्न हुआ। पथ संचलन कार्यकर्ताओं पर जगह-जगह पर पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर जिला संपर्क प्रमुख दुष्यंत, सह संपर्क प्रमुख अमित, सौरभ शर्मा दीपक, डॉ नरेंद्र सिंह, विकास, गौरव वशिष्ठ, कमल शर्मा, प्रधानाचार्य योगेशपाल सिंह, गौरव कुमार आदि मौजूद है।

किरतपुर में भी जुटे संघ के स्वयंसेवक
किरतपुर। मंगलवार की सांय चार बजे आलोक अग्रवाल, जुगल किशोर कालरा, हेमेंद्र राजपूत, आकाश जैन, वंश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, मनी अग्रवाल, ऋषभ सिंघल, गौरव जैन, मयंक अग्रवाल, शिवम सिंघल एंव सुभाष चंद शर्मा द्वारा संघ कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन मुख्य रुप से स्टेशन चौराहा, बस स्टैंड, मंडावर रोड, अंबेडकर तिराहा, जैन चौराहा, अस्पताल होते हुए विद्या मंदिर में संपन्न हुआ। पथ संचालन का सर्राफा बाजार में व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया सरस्वती विद्या मंदिर पहुंच कर पथ संचलन का समापन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed