{"_id":"62586632a5bf527907785e10","slug":"celebrated-baisakhi-festival-with-gaiety-bijnor-news-mrt584553149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास के साथ मनाया बैसाखी का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास के साथ मनाया बैसाखी का त्योहार
विज्ञापन
नूरपुर में निकली प्रभातफेरी में शामिल पंज प्यारे।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्षोल्लास के साथ मनाया बैसाखी का त्योहार
बिजनौर/हल्दौर/चांदपुर। जनपद में बैसाखी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा नई बस्ती में 12 अप्रैल से चल रहे अखंड पाठ साहिब का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। रेलवे स्टेश रोड स्थित गुरुद्वारा में हजूरी जत्था ज्ञानी विपिन सिंह, ज्ञानी दीप सिंह, ज्ञानी रनजीत सिंह ने शबद-कीर्तन किया और संगत को गुरुवाणी से निहाल किया। गुरुद्वारे के दीवान हाल में गुरु ग्रंथ साहिब के सामने श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
नूरपुर में खालसा पंथ सृजना दिवस बैसाखी पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से पंज प्यारों की अगुवाई में बैंड बाजे के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। संगत ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। प्रभातफेरी में गुरु गोबिंद सिंह के शब्दों का गुणगान किया गया। प्रभातफेरी का नेतृत्व ज्ञानी अरवेंद्र सिंह, प्रधान राजेंद्र सिंह प्रिंस, रणवीर सिंह, हरभजन सिंह अमन, परवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, कमलजीत सिंह नूर, बीबी प्रीतम कौर आदि ने किया।
हल्दौर में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक बाग साहिब में गुरुवाणी और कीर्तन प्रस्तुत कर सिख संगत को निहाल किया गया। गुरुद्वारा के ज्ञानी सतनाम सिंह ने कहा कि गुरुजी ने लोगों को सच्चाई और अच्छाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया था। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी सुशील वर्मा ने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है। कार्यक्रम में कमेटी प्रधान जसविंदर सिंह रंगीला, परविंदर सिंह, राजू, सुरेंद्र सिंह सोढ़ी, सरदार अजीत सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, सन्नी, सरदार जसविंदर सिंह, सरदार सिमर सिंह, भोले वर्मा, चंद्रपाल सिंह, तेजपाल सिंह, सरदार परमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चांदपुर के द हेजलमून स्कूल चांदपुर में बैसाखी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से साथ मनाया गया। किंडरगार्टन के सभी बच्चे पंजाबी वेशभूषा में आए। बच्चों ने अपनी आवाज में कविता सुनाई। पंजाबी नृत्य भांगड़ा प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्राचार्या डॉ. रुचि शर्मा के निर्देशन से कोआर्डिनेटर प्रेरणा चौधरी के मार्गदर्शन में एक्टिविटी इंचार्ज चिंकी सक्सेना ने किया। विद्यालय निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल व स्कूल प्रबंधक अनिरुद्ध मित्तल ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

हल्दौर में वैशाखी पर गुरुद्वारे में गुरुवाणी में उपस्थित श्रद्धालु।- फोटो : BIJNOR