फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Celebrate Beti Bachao Beti Padhao Day

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ दिवस मनाया

Sat, 18 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Beti Bachao Beti Padhao Day
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ दिवस मनाया
विज्ञापन

हल्दौर। गांव जमालपुर, महमदाबाद के एचएम पब्लिक इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का दूसरा दिन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं ने गांव में रैली निकालकर ग्रामवासियों को बेटी बचाओ का संदेश दिया।

गांव जमालपुर,महमदाबाद के एचएम पब्लिक इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर गांव पैजनिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में चल रहा है। शिविर का दूसरा दिन शुक्रवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य डॉ कमलवीर सिंह ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम हेतु अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने पर बल दिया। स्वयं सेवकों ने गांव में रैली निकालकर बेटी बचाने व भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया। शिविर में रिंकी चौधरी, अनीता त्यागी, चंद्रभान सिंह सहित स्वयंसेवक पारुल, सलोनी, मनीषा आदि रहे। इसके अलावा रजनीश प्रताप सिंह महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का तृतीय दिवस बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार ने बेटियों को उत्तम शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी को समान अधिकार प्राप्त हैं। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। डॉक्टर अमित कुमार, बकार अहमद खान, यवनीत सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं राजा हरवंश सिंह इंटर कॉलेज का गांव इनामपुरा के प्राथमिक विद्यालय में चल रहे एनएसएस के शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन में कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार ने गत सात दिनों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रमोद कुमार चौहान, अवनीश कुमार, गोपाल रंजन, श्रद्धा मिश्रा, उमेश च।द गहलौत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed