फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CDO visible material used in construction

घटिया निर्माण की शिकायत पर गांव पहुंची भाजपा विधायक

Thu, 02 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
CDO visible material used in construction
बिजनौर के गांव पैदा में सीडीओ केपी सिंह को निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही सामग्री दिखाते भाजप? - फोटो : BIJNOR
सीडीओ को दिखाई निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री
विज्ञापन

बिजनौर। गांव वालों की शिकायत पर भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी व भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी ने गांव पेदा में कराए जा रहे निर्माणकार्य की जांच कराई। गांव में बनाए जा रहे प्राथमिक उपकेंद्र में इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री का सैंपल लिया गया। अफसरों ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

गांव पेदा के गांववालों ने विधायक के कैंप कार्यालय जाकर बताया कि गांव में प्राथमिक उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। डूडा द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। गांववालों ने बताया कि अनियमितताओं की वजह से निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता बहुत खराब होगी। इस पर विधायक सुचि मौसम चौधरी व भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी गांव पेदा पहुंचे। उन्हें भी मौके पर अनियमितता मिलीं। उन्होंने इसके बारे में सीडीओ केपी सिंह को बताया तो सीडीओ, डूडा के परियोजना अधिकारी व आरईएस के अधिशासी अभियंता तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री का सैंपल लिया गया। सीडीओ ने मामले में पूरी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान गांव के संसार सिंह, टीकम सिंह, राजीव, राहुल, ग्राम प्रधान दिलावर, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मलिक, आशीष शर्मा, डा. कुलदीप सिंह, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed