{"_id":"61e6fe0c7d974d571b1f195c","slug":"cctv-surveillance-will-be-done-on-uttarakhand-border-bijnor-news-mrt573872474","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड बॉर्डर के बैरियर पर सीसीटीवी से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड बॉर्डर के बैरियर पर सीसीटीवी से होगी निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। विधानसभा चुनावों को लेकर उत्तराखंड बॉर्डर के बैरियर पर सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे, जिससे कड़ी निगरानी और रिकार्डिंग भी हो सके। उत्तराखंड ने कुछ बैरियर पर सीसीटीवी लगवा भी दिए हैं। कई राज्यों के पुलिस अफसरों की बीच हुई वर्चुअल मीटिंग में यह सहमति बनी। वहीं मुख्य सड़क के अलावा छोटे रास्तों पर भी चेकिंग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
मंगलवार को उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, सहारनपुर, बिजनौर और मेरठ के पुलिस अफसरों के बीच वर्चुअल मीटिंग हुई। बिजनौर पुलिस की ओर से एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने इसमें हिस्सा लिया। उत्तराखंड के डीजीपी समेत कुमाउं और गढ़वाल मंडल के पुलिस अफसर, शिमला के एसएसपी, एडीजी मेरठ आदि इसी मीटिंग में शामिल रहे। विधानसभा चुनाव को लेकर मीटिंग में चर्चा की गई। जिससे बार्डर पर चेकिंग और सख्ती को बढ़ाया जा सके।
बार्डर पर अपराधियों की आवाजाही रोकने, शराब की तस्करी और नगदी की आवाजाही को रोकने के उपायों पर मंथन हुआ। एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में भी चुनाव है और हमारे यहां भी। ऐसे में बार्डर पर चेकिंग को मजबूत किया जाना है, जिसके लिए बॉर्डर के बैरियर पर सीसीटीवी भी लगवाए जा रहे हैं। मुख्य सड़कों के बजाए बॉर्डर के छोटे रास्तों पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। इन तमाम बातों को लेकर वर्चुअल मीटिंग में चर्चा हुई है।
विज्ञापन
बॉर्डर पर लगे हैं 35 बैरियर
बिजनौर में अलग अलग बॉर्डर पर 35 बैरियर लगे हुए हैं, जिनमें उत्तराखंड की तरफ जाने वाले सभी रास्ते शामिल है। इसके अलावा मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ और मुजफ्फरनगर के बार्डर पर भी बैरियर बनाए गए हैं, जिन पर चुनाव होने तक सघन चेकिंग रहेगी।