फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CCTV cameras increased at the counting venue

मतगणना स्थल पर बढ़ाए सीसीटीवी कैमरे

Sat, 01 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras increased at the counting venue
मतगणना स्थल पर बढ़ाए सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

नजीबाबाद। कासमियां इंटर कॉलेज में नजीबाबाद ब्लॉक की मतगणना के दौरान सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर होगी। एसडीएम और सीओ ने कासमियां इंटर कॉलेज में मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा और निष्पक्षता के साथ कराने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जुटाई हैं। एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने आरओ केसी जोशी, एडीओ कृषि श्याम सिंह, जेई सुशील कुमार, प्रधानाचार्य नफीसुल हसन की उपस्थिति में कासमियां इंटर कॉलेज मतगणना स्थल के दोनों भवनों में सीसीटीवी कैमरे व्यवस्था, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था का निरीक्षण किया। प्रशासन ने कॉलेज के बालिका विद्यालय परिसर में भी सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई है।
विज्ञापन

सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने सुरक्षा की दृष्टि से ठेकेदार को कई स्थानों पर बैरिकेडिंग व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। एसडीएम और सीओ ने मत पेटियों से संबंधित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम की निगरानी में तैनात सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए। कासमियां इंटर कॉलेज के बालक भवन परिसर में 11 और बालिका भवन परिसर में 13 कक्षों में तीन-तीन टेबल पर मतगणना संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed