फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CBSE reduced syllabus for 10th, 12th

सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं का सिलेबस किया कम

Mon, 27 Apr 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
CBSE reduced syllabus for 10th, 12th
बिजनौर। सीबीएसई ने लॉकडाउन में छात्रों की होने वाली पढ़ाई के संभावित नुकसान की भरपाई के लिए योजना तैयार कर ली है। इस क्रम में शैक्षणिक सत्र 2020-21 का हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट का सिलेबस कम कर दिया है। पेपर में सवालों की प्रतिशत संख्या निर्धारित कर दी है। कॉलेज ने निर्देशों पर अमल शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई के 101 विद्यालय हैं। कोविड-19 महामारी के चलते विद्यालय बंद है। माडर्न एरा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा विश्वास ने बताया कि लॉकडाउन के कारण हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के वर्ष 2020 परीक्षा के पेपर होने से रह गए हैं। कापी के जांचने का काम भी रुका है। नया सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया है, परंतु लॉकडाउन के कारण रूटीन वर्क प्रभावित है।
विज्ञापन

बोर्ड ने इस परिस्थितियों से छात्रों की पढ़ाई का होने वाले नुकसान का आकलन करते हुए भरपाई के लिए निर्देश जारी किए हैं। बताया कि शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट का सिलेबस कम हो गया है। परीक्षा के पेपर में बदलाव है। कक्षा नौ, दस, ग्यारह तथा बारह के पेपर में मल्टिपल प्रश्न समेत आब्जेक्टिव प्रश्न 20 प्रतिशत, केस बेस्ड/ सोर्स बेस्ड इंटीग्रेटेड प्रश्न 10 प्रतिशत होंगे। बाकी शॉर्ट तथा लांग उत्तर के प्रश्न रहेंगे। बताया कि जिले के छह केंद्रों पर दसवीं तथा बारहवीं की कापियों के जांचने की प्रक्रिया लॉकडाउन खुलने के बाद शुरू हो जाएगा। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार कापियां रविवार में भी जांची जाएंगी। बोर्ड की मंशा है कि परीक्षाफल जल्द घोषित हो। सीमा विश्वास ने बताया कि बोर्ड के निर्देशों की जानकारी शिक्षकों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed