{"_id":"6192b5f6a89cb8363d2ff2b4","slug":"cbse-first-term-exam-from-today-bijnor-news-mrt5649867154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई प्रथम टर्म परीक्षा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई प्रथम टर्म परीक्षा आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई प्रथम टर्म परीक्षा आज से
बिजनौर। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की प्रथम टर्म की परीक्षा आज से शुरू हैं। जिले में परीक्षा के लिए 44 केंद्र बनाए गए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए सभी तहसीलों में परीक्षा केंद्र बने हैं। करीब 50 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
जिला समन्वयक एवं मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर की प्रधानाचार्या सीमा विश्वास ने बताया कि जिले में सीबीएसई के 110 विद्यालय हैं। प्रथम टर्म की परीक्षा ऑनलाइन है। इसलिए छात्रों में यह धारणा बनी है कि परीक्षा घर बैठे होगी, परंतु ऐसा नहीं है। परीक्षा स्कूलों में ही होगी। छात्रों को परीक्षा देने स्कूल ही आना है। परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होकर 27 दिसंबर तक चलेंगी। कक्षावार कार्यक्रम अलग-अलग है। छात्र स्कूलों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर लें। कहा कि बोर्ड से पेपर ऑनलाइन आएगा। पेपर परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले आएगा। पेपर कोड भाषा में होगा। जिसे फिर रिकोड करना पड़ेगा। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक/ प्रधानाचार्य को पासवर्ड मिलेगा। पेपर पासवर्ड के द्वारा खुलेगा। केवल प्रधानाचार्य ही पेपर खोलेंगे।
प्रथम टर्म के पेपर में रहेगा बदलाव
प्रधानाचार्या सीमा विश्वास ने बताया कि प्रथम टर्म की परीक्षा का पेपर पिछले सालों से बिल्कुल अलग होगा। पेपर में सवाल बहुविकल्पीय होंगे। सभी सवालों के जवाब ओएमआर शीट पर देने होंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओएमआर शीट भरने की प्रेक्टिस छात्रों को जरूर करा दें। छात्रों को ओएमआर शीट को सतर्कता से भरनी है। ओएमआर शीट पर चार गोले अर्थात राउंड होंगे। राउंड के बराबर में बाक्स होगा। छात्र को बाक्स में जो जवाब सही लगता है, उसका नंबर लिखना है। इस बाक्स की बराबर में एक राउंड होगा। राउंड में यदि छात्र ने सवाल नहीं किया है तो उसका नंबर लिखना है। यदि छात्र बाक्स में सही जवाब लगने वाले सवाल का नंबर नहीं लिखता है तो वह सवाल नहीं जंचेगा।
विज्ञापन
बिना मास्क नहीं मिलेगा स्कूल में प्रवेश
परीक्षा में कोरोना से बचाव के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। एक कमरे में अधिकतम 12 छात्र-छात्राएं ही बैठेंगे। छात्र मास्क लगाकर आएंगे। बिना मास्क परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचना है। छात्र अपना सैनिटाइजर घर से लेकर आएंगे। खांसी, बुखार आदि की जांच परीक्षा केंद्र पर होगी। पहले माइनर तथा फिर मेजर पेपर की परीक्षा है। कक्ष निरीक्षक के लिए भी कोरोना गाइडलाइंस तय हैं। कक्ष निरीक्षक छात्रों के सामने खड़े नहीं होंगे।