फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Caught injured leopard dies

Bijnor News: पकड़े गए जख्मी गुलदार की मौत

Thu, 18 Jun 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Caught injured leopard dies
अफजलगढ़। गांव उधोवाला राष्ट्रीय राजमार्ग के पास से वन विभाग द्वारा पकड़े गए जख्मी गुलदार की बुधवार सवेरे करीब चार बजे मौत हो गई। गुलदार ने उस पर जाल फेंक रहे वनकर्मियों पर हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

गांव के समीप अशोक के खेत में ग्रामीणों ने मंगलवार को एक जख्मी गुलदार देखकर वन विभाग को सूचना दी थी। वन विभाग की टीम ने जाल लगे ट्रैक्टर पर चढ़कर गुलदार को जाल में फंसाने का प्रयास किया था। इसी दौरान वन रक्षक मुजीबुर्रहमान व विवेक कुमार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से गिर गए थे।
विज्ञापन

गुलदार ने मुजीबुर्रहमान पर हमला कर घायल कर दिया था। मंगलवार रात शाम साढ़े छह बजे वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद कर पीली डैम वन चौकी ले गई थी। गुलदार जख्मी था और रात होने के कारण उपचार नहीं हो सका। सुबह को उसका उपचार किया जाना था। बुधवार सुबह चार बजे गुलदार ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि पशु चिकित्सकों के पैनल से गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गुलदार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दूसरी ओर, गुलदार पर जाल डालते समय हमले से घायल वन रक्षक मुजीबुर्रहमान रहमान का बिजनौर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनकी हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed