फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Caught in the jam Officer

जाम में फंसे चुनाव अधिकारी

Wed, 15 Feb 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 15 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Caught in the jam Officer
बिजनौर में नगीना रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में विधानसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय नगीना रोड स्थित बाईपास चौराहे से लेकर शास्त्री चौक तक जाम ही जाम रहा। चुनाव पर्यवेक्षक व डीएम समेत कई अन्य आला अधिकारियों के वाहन जाम में फंस गए। कोतवाली शहर के सामने चुनावी वाहनों के साथ पुलिसवालों द्वारा अपने निजी वाहन खड़े किए जाने से पैदल निकलना भी दुभर रहा। वाहन हटाने को लेकर राहगीरों की पुलिस कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन

मंगलवार को पोलिंग पार्टियों के वाहन सुबह 11:30 बजे से मतदान केंद्रों के लिए निकलने शुरू हुए। आखिरी वाहन डेढ़ बजे निकाला गया। वर्धमान कॉलेज में बिजनौर, नगीना, नजीबाबाद के वाहनों को रेलवे स्टेशन की ओर से व कोतवाली शहर के सामने से निकाला गया। नगीना की ओर          जाने वाले वाहनों को आईआईटी        से पहले पुलिस ने रोक दिया, क्योकि आईटीआई से भी धामपुर, चांदपुर, नूरपुर  नहटौर व बढ़ापुर के वाहनों को निकाला जा रहा था। इसके कारण रेलवे फाटक से आईटीआई तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

इस बीच डीएम व चुनाव पर्यवेक्षक आईटीआई की ओर आ रहे थे। उनके वाहन भी जाम में फंस गए। पुलिस ने अधिकारियों के वाहनों को जाम से निकालने की घंटों कोशिश की। वाहन जाम से न निकल पाने के कारण दोनों अधिकारियों को पैदल ही आईटीआई तक जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed