{"_id":"5fdcee208ebc3ecd6d668a86","slug":"cataract-operations-will-start-soon-in-the-district-bijnor-news-mrt5162705141","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में जल्द शुरू होंगे मोतियाबिंद के आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में जल्द शुरू होंगे मोतियाबिंद के आपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में जल्द शुरू होंगे मोतियाबिंद के आपरेशन
बिजनौर। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि कोविड-19 महामारी के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बंद किए गए मोतियाबिंद के ऑपरेशन तथा आंखों के लेंस का प्रत्यारोपण कराना प्रारंभ करें। इस दौरान शासन द्वारा कोविड वायरस से सुरक्षा और बचाव के लिए निर्गत नियमों का पालन कराएं।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नि:शुल्क रूप में पूर्ण गुणवत्ता के साथ जनसामान्य को प्राप्त हो। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जिले में जननी सुरक्षा योजना का संचालन पूर्ण गुणवत्ता और मानक के अनुरूप करते हुए प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की विश्वसनीयता को बढ़ाएं। कहा कि जो चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य में शिथिलता बरत रहे हैं उनको तत्काल सेवा मुक्त करते हुए उनके स्थान पर कर्मठ और निष्ठावान कर्मियों को नियुक्त करें। निर्देश दिए कि आशाओं का भुगतान भी जल्द से जल्द कराएं, जिससे उन्हें कोई परेशानी न हों। रिप्रोडक्टिव चाइल्ड हेल्थ (आरसीएच) पोर्टल पर महिलाओं एवं बच्चों के पंजीकरण प्रतिशत बढ़ाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने आरबीएसके, एनबीसीपी, पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम, एमडीआर/एक्सडीआर, राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, एचआईवी/एड्स नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, जैम पोर्टल, इंफैक्शन प्रीवेंशन ट्रेनिंग, कायाकल्प स्कोरर्स आदि कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव, जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चंद के अलावा सभी उप मुख्य चिकित्साधिकारी तथा एमओआईसी मौजूद रहे।