फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cashless business are moving towards shopper

कैशलैस व्यापार की ओर बढ़ रहे दुकानदार

Thu, 24 Nov 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cashless business are moving towards shopper
प्वाइंट ऑफ सेल मशीन - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में कैश की किल्लत से सब परेशान हैं। हर कोई रुपये निकालने के लिए बैंकों की लाइन में खड़ा है। कैश न होने पर उपभोक्ता बाजार से भी दूर है। व्यापारी भी हाथ पर हाथ रखकर बैठने को मजबूर है, लेकिन कैश की इस किल्लत को पोस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन के जरिये दूर किया जा सकता है। व्यापारियों की समझ में भी यह बात आने लगी है। अब व्यापारी पोस मशीन लगवाने के लिए बैंकों में संपर्क कर   रहे हैं। यह मशीन लगने से व्यापार कैशलैस हो सकता है।
विज्ञापन

500 और एक हजार के नोट बंद होने का व्यापक असर पड़ रहा है।   उपभोक्ता रुपये न होने की बात   कहकर बाजार से दूरी बनाए हुए हैं। व्यापारी भी कई दिन से बिक्री न होने  से परेशान हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए अब व्यापारी पोस मशीन लगवाने के लिए बैंकों में आवेदन कर रहे हैं। यह मशीन लगने पर उपभोक्ता एटीएम   कार्ड या क्रेडिट कार्ड से कितने ही रुपये का सामान खरीदकर भुगतान कर  सकते हैं। इस तरह के भुगतान की कोई लिमिट नहीं रखी गई है। बिक्री का   रुपया भी सीधा व्यापारी के खाते में  चला जाता है। 
विज्ञापन

पहले इस तरह की मशीन कुछ शोरूम पर ही थी, लेकिन अब कैश की  किल्लत होने पर व्यापारी पोस मशीन लगवाने के लिए बैंकों में संपर्क कर रहे हैं। यह मशीन मात्र ढाई हजार रुपये में लग जाती है। हर ट्रांजक्शन पर दुकानदार से 1.5 प्रतिशत से 1.8 प्रतिशत तक कमीशन बैंक लेता है। वहीं पीएनबी मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक शम्मी पथेरिया के मुताबिक पोस मशीनों के लिए व्यापारी जानकारी कर रहे हैं। चार उपभोक्ताओं ने यह मशीन लगवाने के लिए आवेदन भी कर दिया है। आने वाले दिनों में लोगों को काफी सुविधाएं हो सकती है। धैर्य रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed