फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case filed for capturing intimate moments of lovers on camera

Bijnor News: प्रेमी युगलों के अंतरंग पलों को कैमरे में कैद करने पर केस दर्ज

Sat, 07 Feb 2026 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed for capturing intimate moments of lovers on camera
बिजनौर। रेस्टोरेंट के गुप्त केबिन में प्रेमालाप करने वाले प्रेमी युगल के वीडियो बनाने में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रेस्टोरेंट का कर्मचारी ही चुपके से उनके अंतरंग पलों को कैमरे में कैद कर लेता था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बिजनौर में जजी और नुमाइश ग्राउंड चौराहे के पास सेंटर प्वाइंट फास्ट फूड एंड रेस्टोरेंट है। बुधवार को कुछ लोगों ने इस रेस्टोरेंट पर पहुंचकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि रेस्टारेंट में एक युवक और उसकी प्रेमिका की उस वक्त वीडियो बना ली गई जब वे केबिन में प्रेमालाप कर रहे थे। बाद में वीडियो की आड़ में ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। हंगामा करने वाले लोगों ने रेस्टारेंटकर्मी का मोबाइल ले लिया था, जिसमें सैकड़ों युगलों की अश्लील वीडियो फिल्म मिली।
विज्ञापन

इस मामले में प्राथमिक जांच के बाद दरोगा कुलवीर सिंह ने रेस्टोरेंट में खाना बनाने वाले सतेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सीढि़यों के नीचे बने केबिन में बैठाकर प्रेमी जोड़ों की वीडियो बनाई जाती है, जिससे खासकर महिलाओं की निजता और सम्मान को ठेस पहुंचने की आशंका है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed