फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case filed against nine people for assaulting a sweeper

सफाई कर्म चारी के साथ मारपीट करने पर 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 26 Mar 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Case filed against nine people for assaulting a sweeper
सफाईकर्मी से मारपीट करने में नौ लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

नहटौर। सफाई कर्मचारी के साथ सट्टा माफिया द्वारा मारपीट करने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। नगरपालिका से हाजिरी लगाकर लौटने के दौरान उस पर हमला किया गया था।

मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती निवासी अर्जुन सिंह नहटौर नगर पालिका में संविदा सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। अर्जुन सिंह का आरोप है कि सट्टे के कारोबार की एक वीडियो उसके द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर देने पर 24 मार्च को वह नगर पालिका से हाजिरी लगा कर लौट रहा था। उसे पुलिस से पकड़वा भी दिया था। छूटने पर वह शिकायत करने विधायक ओम कुमार की कोठी पर गया था। जहां से लौटने के दौरान मोहल्ला ईदगाह में सट्टा माफिया ने एकत्रित होते हुए उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस द्वारा केस दर्ज न करने पर भाजपा नेताओं व सफाई कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। काफी जद्दोजहद के बाद शुक्रवार की शाम को पुलिस ने अनिल सैनी उर्फ पैतरा, सावन ,सावन का जीजा ,रिजवान, शहजाद ,सलीम, मुन्ना, नवेद, अरशद के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट व विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed