{"_id":"5f021b958ebc3e42d966e079","slug":"case-filed-against-mother-in-law-including-husband-bijnor-news-mrt4898135154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति सहित सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
हल्दौर। गांव नंगलजट के जंगल में चूड़ियाखेड़ा भाई-बहन मंदिर के पास मिले फौजी की पत्नी के शव के मामले में पुलिस ने मृतका के पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीधरपुर निवासी लाल सिंह सैनी की पुत्री राधिका सैनी बिजनौर की एक जागरण पार्टी में भजन गायिका थी। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कोतवाली शहर के गांव जलालपुर छोईया में जागरण कार्यक्रम में उसकी मुलाकात गांव निवासी मनोज कुमार से हुई। दोनों की मुलाकात प्रेम-प्रसंग में बदल गई। परिजनों ने बताया कि राधिका ने मनोज कुमार के सामने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन उसके परिजनों ने दूसरी जाति की होने के कारण शादी से साफ इंकार कर दिया। बाद में दोनों के परिजनों ने आपसी सहमति से उनकी कोर्ट मैरिज करा दी। मनोज कुमार सेना में नौकरी करता है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि राधिका के ससुराल वाले गैरजाति से होने के कारण उसे तंग करने लगे और दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। उत्पीड़न से तंग आकर राधिका बिजनौर में किराए के मकान में रहने लगी। अचानक उसका शव गांव नांगलजट में चूड़ियाखेड़ा के जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के शव पर चोट के निशान थे। राधिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति मनोज कुमार, ससुर धर्मपाल चौधरी व सास मुकेश देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सोलंकी का कहना है कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।