{"_id":"5f09f7f18ebc3e635d02eb33","slug":"carried-out-lockdown-driving-vehicles-nazibabad-news-mrt4907688189","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष लॉक डाउन में बंद रहे कारोबारी प्रतिष्ठान, छाया सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष लॉक डाउन में बंद रहे कारोबारी प्रतिष्ठान, छाया सन्नाटा
विज्ञापन
नजीबाबाद में लॉकडाउन के दौरान प्रात: कल्लूगंज में खुली मिठाई की दुकान।
- फोटो : NAZIBABAD
लॉकडाउन का कराया पालन, किए वाहनों के चालन
जलालाबाद/नजीबाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए विशेष लॉकडाउन में सुबह से ही नगर और आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। पुलिस ने नगर के मुख्य बाजार और चौराहों पर गश्त कर अनावश्यक रूप से निकले लोगों पर सख्ती की।
शनिवार को लॉकडाउन का प्रभावी असर दिखाई दिया। सुबह नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में कुछ कारोबारियों ने प्रतिष्ठान खोले, सड़कों पर चहल पहल दिखाई दी। लेकिन 10 बजे तक बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा छा गया। सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने गश्त कर लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकले लोगों पर सख्ती की।
यातायात पुलिस और सिविल पुलिस की टीम ने माल गोदाम तिराहा, जलालाबाद पंचायत घर सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉकडाउन के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अनेक दुपहिया वाहन चालकों के हेलमेट न लगाने तथा अन्य अनियमितताओं में चालन किए। जलालाबाद के कचहरी सराय में कान्हा पशु आश्रय स्थल जलालाबाद के पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने वाले कुटी मशीन संचालक हाजी मोहम्मद आफाक को क्षेत्रीय पुलिस ने पशुओं को चारा कटाने से सख्ती के साथ रोका। मशीन संचालक ने नगर पंचायत कार्यालय को पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।

नजीबाबाद के मालगोदाम तिराहे पर लॉकडाउन के दौरान हेलमेट न लगाने पर चालान करती यातायात पुलिस।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के कृष्णा टाकीज चौराहे पर शनिवार को पसरा सन्नाटा।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के जलालाबाद में लॉकडाउन के चलते पसरा सन्नाटा।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन