{"_id":"6a359658d7f16eccfa01c6bb","slug":"car-returning-from-kaliyar-sharif-overturned-seven-injured-bijnor-news-c-27-1-bij1007-182769-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कलियर शरीफ से लौट रही कार पलटी, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कलियर शरीफ से लौट रही कार पलटी, सात घायल
विज्ञापन
अफजलगढ़। कलियर शरीफ से चादर चढ़ाकर लौट रहे यात्रियों की कार राष्ट्रीय राजमार्ग 734 स्थित गांव मानियावाला बनैली नदी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में कार में सवार सात लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
मवासी स्वार रामपुर निवासी तरन्नुम पत्नी दानिश, शाहीन पत्नी राशिद, शफीका पत्नी नवी, फूलजहां पत्नी शाकिर, शाकिर इकराम पुत्र हफीजुर्हमान व इनामुलरहमान पुत्र हिजबुल रहमान एक अन्य के साथ बृहस्पतिवार की सुबह रुड़की कलियर शरीफ गए थे। वे बृहस्पतिवार की रात कार से घर लौट रहे थे। रात्रि करीब ढाई बजे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अफजलगढ़ के गांव मानियावाला बनैली नदी के पुल के पास पहुंचे तो तीव्र मोड़ होने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खेत में पलट गई। दुर्घटना में कार में सवार सातों लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। वहीं, दुर्घटना में कार पलटने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।