फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Car hits pole, catches fire, doctor couple narrowly escapes

Bijnor News: खंभे से टकराई कार में लगी आग, बाल बाल बचे चिकित्सक दंपती

Mon, 04 Dec 2023 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 04 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Car hits pole, catches fire, doctor couple narrowly escapes
नींदडू-मनकुआ संपर्क मार्ग पर सड़क दुर्घटना में जली कार।
- विद्युत निगम चिकित्सक दंपती से लेग क्षतिपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर, नींदड़ू। बीती रात नींदडू-मनकुआ मार्ग पर चिकित्सक दंपति की कार हाईटेंशन लाइन बिजली के खंभे से टकरा गई। कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पति-पत्नी किसी तरह कार से बाहर निकले। अग्निशमन गाड़ी ने आग बुझाई। कार के साथ अंदर रखी दवाइयां भी जलकर नष्ट हो गईं।

डॉक्टर चंद्रवीर सिंह ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ कार से एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मनकुआ क्षेत्र के गांव जा रहे थे। उनकी कार जब नींदडू-मनकुआ मार्ग पर जा रही थी, तब तकनीकी कमी के कारण स्टेयरिंग जाम हो गया और कार रास्ते के किनारे खड़े 11 हजार उच्च क्षमता लाइन के खंभे से टकरा गई। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। शॉर्ट सर्किट से कार के इंजन में आग लग गई तथा देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार और उसमें रखी कीमती दवाइयां जलकर नष्ट हो गईं।
विज्ञापन


पुलिस चौकी नींदड़ू के कार्यवाहक प्रभारी उप निरीक्षक श्याम पाल सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने पानी की बौछार से आग पर काबू पाया। बाद में चिकित्सक दंपति दमकल विभाग की गाड़ी में बैठकर धामपुर चले गए। पुलिस के मुताबिक चिकित्सक ने इस बाबत कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नींदडू बिजलीघर के प्रभारी अवर अभियंता हरवंश सिंह ने बताया कि इस एचटी लाइन से नींदड़ू क्षेत्र के कई नलकूपों को बिजली सप्लाई होती है। चिकित्सक से विद्युत विभाग के खंभे और लाइन की क्षतिपूर्ति की धनराशि विभाग में जमा करने को कहा गया है। इस बाबत पुलिस को भी तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed