फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Car falls in water from culvert, driver dies

पुलिया से पानी में गिरी कार, चालक की मौत

Sun, 13 Sep 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Car falls in water from culvert, driver dies
नजीबाबाद के बुंदकी मार्ग पर पुलिया में कार गिरने से चालक की मौत के संबंध में जानकारी लेते एसडीएम ? - फोटो : NAZIBABAD
पुलिया से पानी में गिरी कार, चालक की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद। रुड़की से धामपुर जा रही तेज रफ्तार कार शनिवार रात अनियंत्रित होकर छोइया नदी की पुलिया से गिर पानी में गई। सुबह लोगों ने पानी में डूबी कार देखकर पुलिस को सूचना दी। हादसे में कार चालक धामपुर निवासी अंकित गुप्ता की मौत हो गई।
धामपुर के शीला टॉकीज निवासी सुधीर गुप्ता का 38 वर्षीय पुत्र अंकित गुप्ता अपनी कार से रुड़की से धामपुर जा रहा था। शनिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे रुड़की से अकेले रवाना हुए अंकित की कार नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर पुलिया से छोइया नदी के पानी में गिर गई। सीकेआई चौराहे से करीब दो किलोमीटर दूर पानी में पूरी डूबी कार का ऊपरी हिस्सा प्रात: क्षेत्रवासियों ने देखा। ग्राम प्रधान पति हिमांशु राजपूत की सूचना पर क्षेत्रीय एसआई प्रवीण तेवतिया ने क्षेत्रीय ग्रामीणों और क्रेन की मदद से पानी में डूबी कार को बाहर निकाला।
विज्ञापन

एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी की। मृतक अंकित गुप्ता धामपुर निवासी सुधीर गुप्ता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिया पहले भी चार लोगों की ले चुकी है जान
नजीबाबाद। नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर करीब एक दशक पूर्व टाटा सूमो इसी पुलिया के विपरीत दिशा में अनियंत्रित होकर गहरे पानी में गिरी थी। खुर्रमपुर निवासी चार लोगों की घटना में मौत हुई थी। बुंदकी मार्ग स्थित जिस पुलिया पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई उसके दोनों साइड काफी नीची हैं तथा पुलिया के आसपास झाड़ियां होने और डिवाइडर होने से अक्सर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

नजीबाबाद के बुंदकी मार्ग पर पुलिया में गिरी अल्टो कार में फंसा मृतक कार चालक।

नजीबाबाद के बुंदकी मार्ग पर पुलिया में गिरी अल्टो कार में फंसा मृतक कार चालक।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed