{"_id":"65a974c7f710d04d1e05b0ec","slug":"capacity-of-distillery-unit-increased-in-uttam-sugar-mill-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-6166-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: उत्तम शुगर मिल में आसवनी इकाई की बढ़ी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: उत्तम शुगर मिल में आसवनी इकाई की बढ़ी क्षमता
Fri, 19 Jan 2024 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजनाैर, नजीबाबाद/नांगलसोती। प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तम शुगर मिल ने आसवनी इकाई की क्षमता 150 किलोलीटर से बढ़ाकर 250 किलोलीटर करने का शुभारंभ मिल के प्रबंध निदेशक ने फीता काटकर और इकाई के ऊर्जा का बटन दबाकर किया।
उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में आसवनी इकाई की क्षमता वृद्धि के लिए पंडित राजेंद्र शर्मा और पंडित कपिल शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन और हवन कराया। मिल के प्रबंध निदेशक राजकुमार अदलखा, जय अदलखा, मिल के संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह और आसवनी ग्रुप के उपाध्यक्ष जेपी त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्षमता वृद्धि का शुभारंभ किया।
प्रबंध निदेशक राजकुमार अदलखा ने बताया कि क्षमता वृद्धि से प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र में विकास के साथ रोजगार के अवसर पैदा होंगे। संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह ने बताया कि मिल की क्षमता वृद्धि से क्षेत्र के किसानों के विकास के लिए अहम होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर अधिशासी निदेशक शंकर लाल शर्मा, डीपी माहेश्वरी, सहायक आबकारी आयुक्त श्याम कमल, एसएल शर्मा, आरपी जोशी, धीरज तिवारी, अतेंद्र शर्मा, अतुल कुमार, कुलदीप सिंह, अखिलेश गुप्ता, मनोज कुमार, अर्जुन कौशिक, गौरव कुमार सहित मिल के अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।