Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Candle march and justice for daughter

कैंडल मार्च निकालकर मांगा बिटिया के लिए न्याय

Wed, 30 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Candle march and justice for daughter
नगीना में हाथरस की घटना को लेकर विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकालते वाल्मीकि समाज के लोग। - फोटो : BIJNOR
कैंडल मार्च निकालकर मांगा बिटिया के लिए न्याय
विज्ञापन

नगीना/बरूकी/किरतपुर/बिजनौर/अफजलगढ़। हाथरस की बिटिया के साथ हुई दरिदंगी से पूरे जनपद में रोष है। नगीना और शादीपुर में इस घटना के विरोध में वाल्मीकि समाज ने कैंडल मार्च निकाला। किरतपुर में भी कैंडल मार्च निकाला गया। बिजनौर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। जगह-जगह घटना की निंदा और आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है। सभी की एकसुर में मांग है कि इस कांड के आरोपियों को जल्दी से जल्दी फांसी की सजा दी जाए।
नगीना में भाजपा के जिलामंत्री अनूप वाल्मीकि के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोग मंगलवार रात वाल्मीकि बिस्ती में एकत्र हुए। वहां से गांधी मूर्ति तिराहे तक कैंडल मार्च निकाला और एसडीम घनश्याम वर्मा को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें हाथरस की घटना में शामिल सभी आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी की सजा देने की मांग की गई। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, विशाल अग्रवाल, रणवीर सिंह, अरुण, कपिल, अरविंद, बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरुकी के गांव शादीपुर में मृतका की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। युवा वाल्मीकि संगठन के अध्यक्ष अरुण राज वाल्मीकि ने कहा कि इस घटना के लिए दोषी चारों युवकों तुरंत फांसी दी जाए। इस दौरान पंकज वाल्मीकि, रामकिशन वाल्मीकि, संदीप वाल्मीकि, महावीर सिंह, अमन कुमार, अक्षय कुमार, सोहन, दीपक, आशु, आकाश, कलीराम, संजय, सोहित, आदि शामिल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

किरतपुर में मंगलवार रात आंबेडकर चौक पर कैंडल मार्च निकाला गया। आजाद समाज पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष ललित कुमार, विनीत कुमार, सुमित कुमार, हिमांशु भारती, राजन वाल्मीकि विशाल वाल्मीकि, बंटी भाई, कपिल, विशाल आंबेडकर, सोनू, सुभाष आंबेडकर, शिवम आदिमौजूद रहे। बिजनौर में शिव सेना कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम विक्रमादित्य सिंह को सौंपा। इस दौरान जिला प्रमुख वीर सिंह, राजकुमार विश्वकर्मा, पीयूष चौहान, संदीप, बंटी सहरावत, मनीष कुमार, खिलेंद्र भारद्वाज, मोनू यादव, आशु, रणधीर आदि मौजूद रहे। अफजलगढ़ के गांव सीरवासुचंद्र स्थित सर्वोदय सामाजिक सेवा संस्था के अध्यक्ष तेजपाल सिंह के आवास पर हुई शोक सभा में हाथरस में दरिंदगी का शिकार हुई बिटिया की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में रामवीर सिंह, विनोद कुमार, कृष्णपाल सिंह, सतवीर सिंह, रंजीत पंवार, कमलेश विश्नोई, पूनम आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed