फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Candidates engaged in breaking into Dalit voters in Nagina Los seat

Bijnor News: नगीना लोस सीट पर दलित मतदाताओं में सेंधमारी में जुटे प्रत्याशी

Mon, 01 Apr 2024 04:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Candidates engaged in breaking into Dalit voters in Nagina Los seat
बिजनौर। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो गई। सभी उम्मीदवार मतदाताओं का समर्थन पाने को क्षेत्र में उतर गए हैं। पार्टियों के शीर्ष नेता यानी स्टार प्रचारक वोट को साधने के लिए क्षेत्र में उतर गए हैं। नगीना सुरक्षित सीट पर सभी प्रत्याशी दलित वोट की सेंधमारी में लगे हुए हैं। राजनीतिक लोगों का कहना है कि इनकी ज्यादा संख्या जिस ओर मुड़ जाएगी। उस पार्टी, प्रत्याशी की जीत आसान होने की संभावना है।
विज्ञापन

जनपद की दोनों लोकसभा सीट बिजनौर और नगीना सुरक्षित सीट के लिए चुनाव 19 अप्रैल को होंगे। दोनों लोकसभा सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। वैसे तो हर सीट पर सभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बिजनौर के साथ नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट का चुनाव भी रोचक हो रहा है। नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट में जनपद की नूरपुर विधानसभा, नहटौर विधानसभा, नजीबाबाद विधानसभा, नगीना विधानसभा और धामपुर विधानसभा सीट शामिल हैं। इस सीट पर चुनाव कई मुद्दों पर चल रहा है। प्रत्याशी व उनकी पार्टियां इस सीट पर स्थानीय से लेकर देश के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहीं हैं। सुरक्षित सीट पर सभी राजनीति पार्टियां प्रचार में जुटी हैं। इस सीट पर सभी राजनीति पार्टियां दलित वोट को अपने अपने पक्ष में करने का गोटियां बिछा रहे हैं। राजनीति लोगों के अनुसार यहां दलित मतदाता का रुख ही चुनाव को दिशा देगा।
विज्ञापन

-
विधानसभा - पुरुष - महिलाएं - अन्य - कुल मतदाता
-नजीबाबाद - 186699 - 165469 - 19 - 352187
- नगीना (अ0जा0) - 185663 - 164416 - 12 - 350091

- धामपुर - 161460 - 142520 - 18 - 303998
- नहटौर (अ0जा0) - 162497 - 144680 - 4 - 307181
- नूरपुर - 172951 - 151912 - 9 - 324872
कुल - 869270 - 808061 - 62 - 1638329
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed